Exclusive interview setup on Khatron Ke Khiladi show set
खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर चल रहा एक दिलचस्प और मजेदार इंटरव्यू सेशन।

Orry Slams Akanksha Chamola : टेलीविजन के गलियारों और रियलिटी शोज़ में अक्सर रिश्तों के टूटने और नए विवादों का दौर चलता रहता है। ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब कंटेस्टेंट्स के बीच के आपसी समीकरण शो के बाहर चर्चा का विषय बन गए। इसी कड़ी में ओरी (orry) ने एक इंटरव्यू के दौरान बिना किसी लाग-लपेट के आकांक्षा चमोला के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी।

‘जीके मेरा दोस्त है, मैं उसे डिफेंड करूंगा’ ओरी

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब ओरी से आकांक्षा चमोला द्वारा दिए गए बयानों के बारे में पूछा गया, तो उनका गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला। औररी ने कहा कि भले ही कोई व्यक्ति किसी को व्यक्तिगत रूप से न जानता हो, लेकिन बिना सोचे-समझे किसी की 10 साल पुरानी शादी और उसके रिश्तों को इस तरह सरेआम उछालना गलत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जीके (जैसकरन ग्रोवर) मेरा दोस्त है। मैं जानता हूं कि वह कितना प्यारा इंसान है और उसने शो के दौरान कितनी मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया है। जब कोई किसी को 10 साल की शादी के बाद इस तरह नेशनल टेलीविजन पर कठघरे में खड़ा करता है और उनकी तुलना तक कर देता है, तो एक दोस्त होने के नाते मैं चुप नहीं बैठ सकता।”

Orry Slams Akanksha Chamola: ‘बिना मिले बयान देना कितना सही?’

ओरी ने आगे बात करते हुए कहा कि भले ही वे खुद आकांक्षा चमोला से कभी नहीं मिले थे, लेकिन उन्होंने जो कुछ भी शो के दौरान और बाहर देखा-सुना, वह काफी हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते के टूटने की अपनी वजहें हो सकती हैं, लेकिन सार्वजनिक मंच पर इस तरह की बातें कहना और अपने पार्टनर को नीचा दिखाना सम्मानजनक नहीं है। ओरी(Orry) ने दो टूक कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके खिलाफ बोली जाने वाली किसी भी नकारात्मक बात का पुरजोर विरोध करेंगे। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के मंच से शुरू हुई यह बयानबाजी अब बाहर भी तूल पकड़ रही है। जहाँ एक तरफ आकांक्षा चमोला के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, वहीं ओरी का अपने दोस्त जैसकरन ग्रोवर के पक्ष में खुलकर सामने आना यह साबित करता है कि वे दोस्ती निभाने में पीछे हटने वाले नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here