Ramayana OTT Release : फिल्ममेकर नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ (Ramayana: Part One) इस दिवाली 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। वहीं, अब इसके ओटीटी (OTT) राइट्स और डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्राइम फोकस स्टूडियोज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया है। हालांकि, दर्शकों के लिए एक अहम शर्त यह है कि यह फिल्म नॉर्मल सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री में नहीं, बल्कि पे-पर-व्यू (Pay-Per-View) मॉडल पर देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं इस पार्टनरशिप की पूरी डिटेल्स।
क्या है ‘पे-पर-व्यू’ (PPV) मॉडल और कैसे देख सकेंगे फिल्म?
अक्सर बड़ी फिल्में ओटीटी पर आते ही मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध हो जाती हैं। लेकिन ‘रामायण’ के मामले में ऐसा नहीं होगा।अलग से देना होगा शुल्क: सिनेमाघरों में अपनी सफर पूरा करने के बाद जब ‘रामायण’ जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर आएगी, तब दर्शकों को इसे देखने के लिए अलग से एक निश्चित राशि देकर ‘ऑन-डिमांड एक्सेस’ (Pay-Per-View) खरीदना होगा। कब होगी ओटीटी पर स्ट्रीम: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 8 से 10 हफ्ते बाद (संभावित जनवरी 2027) इसे जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
नीता अंबानी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?
इस बड़ी पार्टनरशिप की घोषणा के दौरान जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी और फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी: नीता अंबानी (Chairperson, JioStar): “रामायण भारत की सबसे महान सभ्यतागत धरोहरों में से एक है… जियोहॉटस्टार में हमारा दृष्टिकोण तकनीक के माध्यम से बेहतरीन कहानियों को हर भारतीय तक पहुंचाना है। रामायण की इस भव्य सिनेमाई प्रस्तुति को देशभर के परिवारों के सामने प्रस्तुत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”
नमित मल्होत्रा (Producer & CEO, DNEG): “मेरा मानना है कि ‘रामायण’ का सबसे सही अनुभव बड़े पर्दे पर, IMAX 3D में ही लिया जाना चाहिए। लेकिन हमारे देश में थिएटर इंफ्रास्ट्रक्चर अभी हर उस व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकता, जिसके दिल में इस महाकाव्य के लिए विशेष स्थान है। जियोहॉटस्टार ने तकनीक की ताकत से पूरे देश को जोड़ने का काम किया है, इसलिए यह फिल्म को हर घर तक पहुंचाने के लिए हमारा स्वाभाविक साझेदार बना।”
फिल्म के बारे में बड़ी डिटेल्स
ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनी यह लाइव-एक्शन फिल्म भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मानी जा रही है।
- स्टारकास्ट: फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के रूप में नजर आएंगे।
- म्यूजिक: फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर (Hans Zimmer) और ए. आर. रहमान (A. R. Rahman) ने तैयार किया है।
यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर इसका भव्य प्रीमियर होगा।







