Ranbir Kapoor Dussehra Statement & Apology
Ranbir Kapoor Dussehra Statement & Apology

Ranbir Kapoor Dussehra Statement & Apology : फिल्ममेकर नितेश तिवारी की आगामी भव्य फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) के प्रमोशन के दौरान इन दिनों कुछ न कुछ दिलचस्प और चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हैदराबाद में निर्माता दिल राजू द्वारा रणबीर कपूर को गलती से “रणवीर सिंह” बुलाने के बाद अब खुद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी जुबान फिसलने (Slip of tongue) के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। कोलकाता में दशहरे के एक कार्यक्रम के दौरान गलत संदेश दे बैठने के बाद रणबीर कपूर ने अब चेन्नई में आयोजित ‘रामायण’ के इवेंट में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला।

पहले क्या हुआ था? (कोलकाता का पूरा मामला और जुबान फिसलना)

घटना दशहरे की पूर्व संध्या की है, जब 44 वर्षीय अभिनेता रणबीर कपूर कोलकाता में एक सार्वजनिक दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां वह दर्शकों को संबोधित करते हुए दशहरे के पावन अवसर और ‘रामायण’ की प्रासंगिकता पर बात कर रहे थे।

बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते-देते अचानक उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने उल्टा बयान दे डाला। रणबीर ने कहा”दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाती है कि बुराई चाहे जितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।”

रणबीर का कहना यह था कि जीत हमेशा सच्चाई और अच्छाई की होगी और अंत बुराई का होगा, लेकिन फ्लो-फ्लो में उनके मुंह से निकल गया कि ‘अंत सच्चाई और अच्छाई का होगा’। इस लाइन के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर हैरान रह गए और उनका यह वीडियो वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने कई सवाल उठाए।

चेन्नई इवेंट में मांगी माफी: ‘रॉकस्टार’ के गाने से व्यक्त किया अफसोस

चेन्नई में आयोजित ‘रामायण’ के भव्य कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी इस मानवीय भूल को स्वीकार किया और सबके सामने माफी मांगी।अपनी सफाई देते हुए रणबीर ने कहा:”मैं कल हुई एक घटना के लिए माफी मांगता हूँ। मैं एक दशहरा इवेंट में था और वहां मेरी जुबान फिसल गई थी। जो बात मैं असल में कहना चाहता था वह यह थी— ‘बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिरकार जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।'”

इसके बाद अभिनेता ने अपनी साल 2011 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रॉकस्टार’ (Rockstar) के प्रसिद्ध गीत (संगीतकार ए.आर. रहमान) की पंक्तियों का सहारा लेते हुए खुद पर चुटकी ली और कहा:”जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज मेरे…”रणबीर कपूर के इस सहज, शालीन और ईमानदार अंदाज में मांगी गई माफी ने वहां मौजूद दर्शकों और फैंस का दिल जीत लिया।

‘रामायण’ की टीम से हुई दूसरी गलती

गौरतलब है कि ‘रामायण’ की टीम से हुई यह लगातार दूसरी ऐसी चूक है। इससे पहले हैदराबाद के प्री-रिलीज इवेंट में टॉलीवुड के दिग्गज डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने मंच से रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें “रणवीर सिंह गरु” कह दिया था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधारी थी।

फिल्म के बारे मेंनितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह पौराणिक ड्रामा फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण) के अलावा रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर, फैजल मलिक और कुणाल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here