Film Window Exclusive

Asim Riaz की Vishal Aditya Singh को लेकर हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर काफी चर्चा छेड़ दी है। दोनों एक्टर्स ने Bigg Boss 13 के दौरान एक करीबी बॉन्ड शेयर किया था, लेकिन शो से बाहर आने के बाद उनका रिश्ता काफी बदल गया नजर आता है।

हाल ही में Film Window के साथ एक इंटरव्यू में Vishal Aditya Singh ने Asim के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें सच में लगता था कि Asim उनके दोस्त हैं, लेकिन शो के बाद धीरे-धीरे वह बॉन्ड खत्म हो गया।

जब Heena Kumawat ने Vishal से पूछा कि क्या Asim अभी भी उनके दोस्त हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया, “नहीं, हम दोस्त नहीं हैं।”

Vishal ने आगे बताया कि उन्हें लगा था कि Bigg Boss के घर में उनकी और Asim की दोस्ती बन गई है। उन्होंने कहा, “मुझे लगा था कि हमारी दोस्ती है Bigg Boss के घर में, लेकिन नहीं। मिल जाते हैं ना घर में 2-4 लोग, तो लगता है कि दोस्ती है।”

Vishal ने आगे बताया कि शो के दौरान शायद उन्हें और Asim दोनों को ही लगा था कि उनके बीच दोस्ती हो गई है, लेकिन घर से बाहर आने के बाद चीजें वैसी महसूस नहीं हुईं।

दिलचस्प बात यह है कि Vishal ने यह भी कहा कि दोनों के बीच बातचीत बंद होने से उन्हें उतना दुख नहीं हुआ, जितना शायद लोगों को लगता हो। उन्होंने कहा, “मुझे बाद में इतना दुख नहीं हुआ बात-चीत नहीं हुई तो। मुझे ज्यादा दुख है Sidharth का।” यहां वह दिवंगत अभिनेता Sidharth Shukla के साथ अपने रिश्ते की बात कर रहे थे।

Bigg Boss 13 के बाद दोनों के रिश्ते में आए बदलाव के बारे में बात करते हुए Vishal ने कहा, “मुझे लगा था कि Bigg Boss में बांडिंग थी, मेरा दोस्त है। लेकिन बाहर आकर feel महसूस नहीं हुआ। धीरे-धीरे वो feel खत्म हो गई।”

हालांकि, Vishal ने यह भी साफ किया कि उनके और Asim के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं Instagram पर message करूं तो reply कर सकता है। लेकिन वो मुझे message करे, तो बात हो जाए , शायद reply करे। हम दुश्मन की लिस्ट में भी नहीं आए हैं, लेकिन दोस्त की लिस्ट में भी नहीं हैं।”

Vishal के इस बयान के बाद Asim Riaz की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने इस पूरे मामले को और दिलचस्प बना दिया है।

Asim ने X पर Vishal पर निशाना साधते हुए Bigg Boss 13 के दौरान Madhurima Tuli के साथ हुए उनके चर्चित frying-pan incident का जिक्र किया। Asim ने लिखा:

“Vishal, getting beaten with a pan on national TV by your ex GF left some permanent damage. Stop chanting my name everywhere. If you need my attention, DM me instead of being a ScumBAG on podcasts and in the media. Don’t worry, I’ll try my best to find a psychiatrist for you.”

Asim की इस पोस्ट ने दोनों के रिश्ते में एक नया मोड़ ला दिया है। जहां Vishal का कहना है कि वह Asim को न तो अपना दोस्त मानते हैं और न ही दुश्मन, वहीं Asim का तीखा जवाब दिखाता है कि शायद उनकी तरफ से शायद कभी दोस्ती थी ही नहीं.

खास बात यह है कि Bigg Boss 13 के दौरान दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। शो के बाद भी Vishal ने कई मौकों पर Asim को सपोर्ट किया था.

Film Window के इसी Podcast में उन्होंने Asim और Himanshi Khurana के बीच चल रहे धर्म परिवर्तन विवाद पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने साफ किया कि इस पूरे मामले को लेकर उनकी अपनी सोच है और वह चीजों को अपने नजरिए से देखते हैं।
Vishal के इस Podcast को आप नीचे दिए Link पर क्लिंक कर देख सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here