राशन टास्क Round 2 को लेकर बड़ा अपडेट
बिग बॉस के घर में राशन टास्क Round 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Film Window Exclusive के मुताबिक, राशन टास्क में नया ट्विस्ट देखने को मिला है। जहाँ घरवालों को Ration Task के Round 1 में कई सवालों के जवाब देने थे वहीं इस Task को लेकर नई जानकारी सामने आई हैं, दरअसल हर गलत जवाब के साथ उनका Ration इकट्ठा करने के समय में से 20 सेकेंड कम होने थे। लेकिन पहले राउंड में गलत जवाब ज्यादा होने के कारण बिग बॉस को टास्क रद्द करना पड़ा और Ration Cancel क्योंकि राशन इकट्ठा करने के लिए इनके पास कोई समय ही नही बचा, 20 सेकेंड कर के सारा समय खत्म हो गया।
पहले राउंड में नहीं मिला राशन
पहले राउंड में समय खत्म होने की वजह से घरवालों को राशन नहीं मिला। इस दौरान Mahhi, Aasif और Uditi के जवाब गुल्लू के जवाबों से मैच भी हुए थे। इसके बाद बिग बॉस ने राशन टास्क का दूसरा राउंड शुरू करवाया। राउंड 2 में घरवालों के सामने एक अलग तरह की चुनौती रखी गई।
राउंड 2 में मिली खास पावर
राउंड 2 में अब जिन तीन कंटेस्टेंट यानि माही, उदीती और आसिफ ने सही जवाब दिए थे उनक एक बड़ी पावर दी। उन्हें Room No 20 या Two-X Room में जाकर फैसला लेना था। इन तीनों को आपसी सहमती से यह तय करना था कि वो किस सदस्य की एक लाइफलाइन कम करना चाहते है। इस फैसले पर इन तीनों की सहमती नहीं बनी।
लव, अमन और ईशा के नाम पर चर्चा
मिली जानकारी के मुताबिक, माही को लव कीलाइफलाइन कम करनी थी। इसके अलावा आसिफ को अमन की और उदीती को ईशा की हालांकि इस पर भी यह तीनों किसी एक नाम पर सहमति नहीं बना सके। रिश्तों और दोस्ती के समीकरणों ने भी इस फैसले को प्रभावित किया।
75 प्रतिशत राशन का दिया गया ऑफर
बिग बॉस ने इन तीनों के सामने एक बड़ा ऑफर भी रखा था। अगर सभी किसी एक नाम पर सहमत होते, तो 75 प्रतिशत राशन मिलेगा। इसके बावजूद घरवाले किसी एक सदस्य का नाम तय नहीं कर पाए। इसी वजह से उन्हें यह ऑफर भी हासिल नहीं हो सका। हालाकि माही ने अपना दुसरा नाम मैरी काम का भी दिया लेकिन इस पर आसिफ और उदिती सहमत नहीं हुए।
राउंड 2 में भी नहीं मिला राशन
सहमति नहीं बनने के कारण राउंड 2 में भी घरवालों को राशन नहीं मिला। इस तरह राशन टास्क में घरवालों के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस इस पूरे मामले पर क्या फैसला लेते हैं। घर में राशन को लेकर आगे क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी।







