Sunita Ahuja viral statement
Sunita Ahuja viral statement

Sunita Ahuja viral statement : बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच की दूरियां और पर्सनल लाइफ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में जब गोविंदा प्रसिद्ध गणेश पंडाल ‘लालबागचा राजा’ पहुंचे और उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) भी नजर आईं, तो इसके तुरंत बाद सुनीता आहूजा का एक तीखा बयान सामने आया है। एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने इंसानों को ‘धोकेबाज’ बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

“इंसानों को जितना भी प्यार दो, हमेशा धोखा ही देते हैं!”

बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा से जब पैपराजी ने उनके पेट डॉग ‘विंटर’ को लेकर सवाल किया, तो उनका गुस्सा और दर्द साफ झलक पड़ा। उन्होंने इंसानों पर निशाना साधते हुए एक बेहद कड़ा बयान दिया। सुनीता ने पैपराजी से बातचीत में कहा— “इंसानों को जितना भी प्यार दो, कोई फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं। इनको (पेट्स) प्यार करो, हमेशा चिपके रहते हैं। विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं… धोखेबाज होते हैं इंसान।” सुनीता का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इसे गोविंदा की हालिया वायरल तस्वीरों और कोमल रानी के साथ उनके स्पॉट होने से जोड़कर देख रहे हैं।

क्या है पूरा मामला? लालबागचा राजा और कोमल रानी का कनेक्शन

दरअसल, गणेश उत्सव के दौरान बप्पा के दर्शन करने के लिए सुनीता आहूजा ने अकेले ही लालबागचा राजा के दर्शन किए थे। इसके कुछ ही समय बाद, गोविंदा भी उसी पंडाल में अपनी सह-कलाकार और कथित तौर पर चर्चा में रहीं कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए। इन दोनों के एक साथ सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले भी सुनीता आहूजा ने पैपराजी के साथ बातचीत में गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए थे और गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

तलाक की अफवाहें और अलग-अलग सेलिब्रेशन

गोविंदा और सुनीता की पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन को मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर भी देखा गया था, जहां सुनीता ने अभिनेता गोविंदा के खिलाफ अपने तलाक के मामले को वापस लेने की बात कंफर्म की थी। इस बार गणेश चतुर्थी के दौरान भी दोनों ने अलग-अलग ही त्योहार सेलिब्रेट किया। जहां गोविंदा अमेरिका में थे और बाद में बच्चों के साथ लौटे, वहीं सुनीता इस दौरान अलग नजर आईं। गोविंदा और कोमल रानी की लेटेस्ट अपीयरेंस और सुनीता आहूजा के इस तीखे बयान ने एक बार फिर से इस कपल की पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट में ला दिया है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here