Anupriya Nagar Ranbir Kapoor Ramayana
Anupriya Nagar Ranbir Kapoor Ramayana

Anupriya Nagar Ranbir Kapoor Ramayana : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर ने शूटिंग के दौरान नॉनवेज खाना छोड़ दिया था, इस बात की काफी चर्चा भी हुई थी। अब इसी बात पर रिएक्ट करते हुए ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर्स में से एक अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि ऐसे पवित्र और बड़े रोल के लिए सिर्फ नॉनवेज छोड़ देना ही काफी नहीं है।

“चरित्र और खानपान ठीक होना बहुत जरूरी है”

सिद्धार्थ कनन के साथ एक खास बातचीत में जब अनुप्रिया से पूछा गया कि लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं कि रणबीर ने राम के रोल के लिए नॉनवेज छोड़ा है, लेकिन क्या सिर्फ इतना करना काफी है? इस सवाल का जवाब देते हुए अनुप्रिया ने 100 फीसदी सहमति जताई और कहा जैसे प्रेमानंद महाराज ने कहा था, मैं वही फिर से कहूंगी कि उनका चरित्र ठीक होना चाहिए।

ये बहुत जरूरी है। उनका खानपान ठीक होना चाहिए और उन्हें इस चीज को लेकर भी सतर्क होना चाहिए कि वो किन लोगों के साथ दिख रहे हैं, किस तरह के लोगों से मिल रहे हैं।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उनकी फिल्म में शोभिनव ने ‘महाराज जी’ का रोल निभाया है, तो लोग उन्हें उसी रूप में देखने लगे हैं। ठीक वैसे ही रामायण में भी एक्टर्स को भगवान के रूप में देखा जाता है, इसलिए जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

दर्शकों का समर्पण और एक्टर्स की बड़ी जिम्मेदारी

अनुप्रिया ने आगे एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि लोग फिल्मों को लेकर कितने समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि एक शख्स ने उन्हें बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार से ‘हनुमान अंश’ देखने को कहा था, लेकिन उस रिश्तेदार ने फिल्म देखने में पांच दिन का समय लगा दिया। जब कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे पांच दिन तक नॉनवेज नहीं खा रहे थे ताकि वे फिल्म को पूरी पवित्रता के साथ देख सकें।

इस बात का जिक्र करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि जब दर्शक इतनी श्रद्धा रख रहे हैं, तो एक्टर्स की जिम्मेदारी और भी ज्यादा हो जाती है। केवल नॉनवेज छोड़ना तो बस एक छोटी सी शुरुआत है, इसके अलावा जीवनशैली और संकल्प पर भी ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग से पहले पूरी टीम हर रोज हनुमान चालीसा पढ़ती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here