Divya Khossla Questions Komal Rani’s Sindoor : गोविंदा (Govinda), उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में इस मामले पर खुलकर बोलने वाली अभिनेत्री और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार (Divya Khossla Kumar) ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस बार दिव्या ने लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल रानी की मांग में दिखे सिंदूर और उनकी हरकतों पर तीखा सवाल उठाया है। दिव्या ने साफ शब्दों में कहा है कि पब्लिसिटी या अपने एजेंडे के लिए धर्म का इस्तेमाल करना बंद किया जाना चाहिए।
लालबागचा राजा में वायरल हुआ था कोमल रानी का ‘सिंदूर लुक’
बीते दिनों 22 सितंबर को गोविंदा और कोमल रानी ने मुंबई के प्रसिद्ध पंडाल ‘लालबागचा राजा’ (Lalbaugcha Raja) में एक साथ बप्पा के दर्शन किए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोगों ने गौर किया कि जब कोमल रानी पंडाल में आई थीं, तब उनकी मांग में सिंदूर नहीं था, लेकिन बप्पा के दर्शन और आशीर्वाद लेने के बाद उनकी मांग और माथे पर सिंदूर नजर आया। इसके बाद से ही दोनों की गुपचुप शादी को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी तर्क था कि पंडाल में पूजा के दौरान बप्पा के चरणों या सिंदूर के स्पर्श से यह निशान लग गया हो।
क्या आप समझते हैं कि यह कोई मजाक है
दिव्या खोसला इस पूरे घटनाक्रम पर भड़कते हुए दिव्या खोसला कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक और करारा नोट शेयर किया। उन्होंने समाज के दायरे और सनातन परंपराओं के इस तरह के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई। दिव्या ने अपने पोस्ट में लिखा “हम अपनी पर्सनल लाइफ में जो भी करते हैं वह निश्चित रूप से हमारी पसंद है, लेकिन कम से कम समाज को साफ रखने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि ‘हम समाज का दायरा मेंटेन करें’।

कोई खास लड़की आपके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाती है, और इस तरह से झुकती है कि उसकी मांग में सिंदूर आ जाता है, जिससे मीडिया को इस जोड़े को कवर करने के लिए पूरा मसाला मिल जाता हैl जैसे वाकई में… आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं? और फिर आकर अपनी पर्सनल लाइफ की अंतरंग डिटेल्स पर कमेंट करती हैं… क्या आपको लगता है कि यह कोई मजाक है?”
“अपने एजेंडे के लिए धर्म का इस्तेमाल करना बंद करें”
दिव्या ने कोमल रानी और गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को हिंदू धर्म के सबसे पवित्र प्रतीकों का इस तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने लिखा कि उन्हें इस बात से गहरी निराशा हुई है कि कुछ सेलेब्स भी ऐसी हरकतों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा—”कम से कम अपने एजेंडे के लिए हमारे धर्म का इस्तेमाल करना बंद करें… क्या आप सिंदूर का महत्व भी समझते हैं? जो एक विवाहित हिंदू महिला का सबसे शक्तिशाली प्रतीक है।”
कोमल रानी और सुनीता आहूजा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
आपको बता दें कि इस विवाद के दौरान कोमल रानी ने भी सोशल मीडिया पर एक तीखा नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सुनीता आहूजा पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो औरत सालों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं।
वहीं, दूसरी ओर सुनीता आहूजा ने भी जेन जी और मीडिया से इस मुश्किल समय में उनका समर्थन करने की गुहार लगाई थी। गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी का यह विवाद अब बॉलीवुड के गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।







