Vishal Aditya Singh और Asim Riaz एक बार फिर सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं। हाल ही में Film Window के साथ हुए Podcast के दौरान Vishal द्वारा Asim को लेकर की गई कुछ टिप्पणियां उन्हें पसंद नहीं आईं, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। एक बातचीत से शुरू हुआ यह मामला अब दोनों रियलिटी शो स्टार्स के बीच खुली जुबानी जंग में बदलता नजर आ रहा है।

Asim की हालिया टिप्पणियों के बाद अब Vishal ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। Vishal ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई स्लाइड्स शेयर करते हुए Asim पर सीधे निशाना साधा।

पहली स्लाइड में Vishal ने लिखा, “Ex Bigg Boss contestant बस यही है आपकी पहचान और यही रह जाएंगे आप। तो Asim भाई please keep calm और बोलो ‘जय श्री राम’।”

Vishal यहीं नहीं रुके। दूसरी स्लाइड में उन्होंने Asim द्वारा उनके लिए Psychiatrist ढूंढने वाली टिप्पणी पर भी पलटवार किया। Vishal ने लिखा, “‘Psychiatrist’ का नंबर याद से send कर दियो। मैं तुझे ‘Suresh Wadkar Music School’ का नंबर send करता हूं और एक gym का coupon भी उसके साथ।”

instagram.com/p/Dcz1g0jDNbY/?igsi=MWR5NG16czM0NnVreQ==

इसके अलावा Vishal ने Asim के रैपर के तौर पर काम पर भी तंज कसा। चौथी स्लाइड में उन्होंने लिखा, “Art (rap) = 0% Bakwas ka talent = 100%.” Vishal की इन पोस्ट्स के बाद दोनों के बीच चल रही सोशल मीडिया बहस ने एक नया मोड़ ले लिया है।

दरअसल, यह पूरा विवाद Asim की उस प्रतिक्रिया के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यूज में अपने बारे में बात करने को लेकर Vishal को जमकर फटकार लगाई थी। Asim ने Vishal और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड Madhurima Tuli के बीच हुए विवाद का भी जिक्र किया था।

Asim ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “Vishal, getting beaten with a pan on national TV by your ex GF left some permanent damage. Stop chanting my name everywhere. If you need my attention, DM me instead of being a CUNT on podcasts and in the media.”

Asim का यह इशारा Bigg Boss 13 के उस विवादित मामले की तरफ था, जब Vishal और Madhurima Tuli दोनों शो का हिस्सा थे। शो के दौरान दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली और इसी दौरान Madhurima ने Vishal को पैन से मारा था.

अब Vishal के इस जवाब के बाद दोनों के बीच की पुरानी कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर दोनों की पोस्ट्स को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या Asim Riaz, Vishal की इन नई पोस्ट्स का जवाब देंगे या फिर दोनों के बीच चल रही यह सोशल मीडिया वॉर यहीं खत्म हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here