The Traitors 2 का सफर भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन शो से जुड़ा ड्रामा अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, मेकर्स अब दर्शकों के लिए The Traitors 2 Reunion Episode लेकर आ रहे हैं, जिसका प्रोमो सामने आ चुका है। प्रोमो को देखकर साफ है कि इस खास एपिसोड में कंटेस्टेंट्स एक बार फिर आमने-सामने होंगे और शो के दौरान उठे कई मुद्दों पर खुलकर बात करते नजर आएंगे।

शो के टेलीकास्ट के दौरान कई ऐसे मुद्दे रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर दर्शकों के बीच तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब रीयूनियन एपिसोड में उन्हीं मुद्दों पर कंटेस्टेंट्स अपनी बात रखते और एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे।

प्रोमो की झलक देखकर ऐसा लग रहा है कि कुछ पुराने विवाद एक बार फिर चर्चा में आ सकते हैं और साथ ही नई कंट्रोवर्सी को भी जन्म दे सकते हैं।

मुनव्वर VS अभिषेक मल्हान

The Traitors 2 में अगर किसी मुद्दे ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, तो वह था अभिषेक मल्हान और मुनव्वर फारूकी का आमना-सामना। अब रीयूनियन एपिसोड के प्रोमो में एक बार फिर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है।

प्रोमो में मुनव्वर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अभिषेक उनसे डर रहे थे और उन्हें यह देखकर अच्छा लगा। मुनव्वर की इस बात पर अभिषेक मल्हान भी करारा जवाब देते हैं। अभिषेक कहते हैं कि अगर वह उनसे डर रहे होते, तो उन्हें रुलाकर नहीं भेजते।

दोनों के बीच हुई यह बातचीत एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या The Traitors 2 Reunion में एक बार फिर मुनव्वर VS अभिषेक देखने को मिलेगा?

Krystle के बयान से भी बढ़ सकता है विवाद

रीयूनियन के प्रोमो में क्रिस्टल डी’सूजा भी एक ऐसा बयान देती नजर आ रही हैं, जिसके बाद माहौल गर्म होता दिखाई देता है। क्रिस्टल कहती हैं कि उन्होंने किसी को इसलिए रिक्रूट किया था ताकि वह उनके गंदे काम करवा सके।

प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि क्रिस्टल का यह बयान रिदा को लेकर हो सकता है क्योंकि वो क्रिस्टल की बात पर जवाब देती हुई नजर आती हैं। रिदा कहती है कि यह एक पर्सनल अटैक हैं।

अब इस पूरे मामले की असली सच्चाई और दोनों के बीच हुई बातचीत का पूरा संदर्भ रीयूनियन एपिसोड में ही सामने आएगा।

क्या Reunion Episode बनेगा सीजन से भी बड़ा चर्चा का विषय?

The Traitors 2 Reunion Episode 9 सितंबर को आने वाला है। प्रोमो में जिस तरह पुराने विवाद दोबारा सामने आते दिख रहे हैं और कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि यह रीयूनियन एपिसोड पूरे सीजन के मुकाबले भी ज्यादा चर्चा में रह सकता है।

आपको बता दें कि The Traitors 2 में रिदा और क्रिस्टल ने ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ-साथ 66 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रीयूनियन एपिसोड में पुराने विवाद खत्म होते हैं या फिर एक बार फिर मुनव्वर-अभिषेक की टक्कर और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद नई सुर्खियां बटोरते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here