Bigg Boss 20 की शुरुआत हो चुकी है। आज की प्रीमियर नाइट में शो के सभी कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री देखने को मिलेगी। 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस नए सीजन में जहां दर्शकों को भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है, वहीं घर के अंदर पहली तनातनी की खबरें भी सामने आने लगी हैं। खास बात यह है कि इस बार इस ‘लड़ाई’ की शुरुआत कहीं न कहीं खुद मेकर्स की प्लानिंग का हिस्सा नजर आ रही है।

Film Window को मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक, शो में एंट्री करते ही Kanika Mann से एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछा गया। उनसे सवाल किया गया कि घर में ऐसा कौन-सा कंटेस्टेंट है, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है?

हालांकि, उस वक्त Kanika ने तुरंत इस सवाल का जवाब नहीं दिया। लेकिन जानकारी के मुताबिक, करीब एक दिन बाद उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए Qazi Touqeer का नाम लिया।

अब सवाल यह है कि आखिर Kanika ने Qazi Touqeer का नाम क्यों लिया? क्या दोनों के बीच पहले से ही कोई अनबन हुई है? या फिर Qazi की ऐसी कौन-सी बात है, जो Kanika को पसंद नहीं आई? फिलहाल इसकी पूरी वजह और जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन Kanika द्वारा Qazi का नाम लिया जाना निश्चित तौर पर शो में आने वाले संभावित टकराव की ओर इशारा कर रहा है। खासकर तब, जब शो की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट्स से इस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।

यहां एक और बड़ा सवाल उठता है कि क्या यह सब Bigg Boss 20 के मेकर्स की सोची-समझी रणनीति है? क्या मेकर्स चाहते हैं कि घर में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद और गहमागहमी देखने को मिले?

अगर ऐसा है, तो आने वाले दिनों में Kanika Mann और Qazi Touqeer के बीच यह मामला और दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर दोनों के बीच यह ‘दिल की लड़ाई’ कितनी आगे जाती है।

आपको क्या लगता है—Kanika ने Qazi Touqeer का नाम क्यों लिया? क्या यह सिर्फ एक सवाल का जवाब है या फिर Bigg Boss के घर में एक नए विवाद की शुरुआत?

कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं। Bigg Boss 20 से जुड़े सभी Exclusive Updates के लिए Film Window को Follow और Subscribe करना न भूलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here