Roadies Rebirth को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा हो रही है। शो में टीवी और डिजिटल दुनिया के कई जाने पहचाने चेहरे नजर आने वाले हैं। शो शुरू होने से पहले सभी कंटेस्टेंट्स और गैंग लीडर्स मीडिया से बातचीत कर रहे हैं और इसी दौरान उनसे कई सवाल भी पूछे जा रहे हैं।
हाल ही में Delhi Audition के दौरान नए Gang Leader को introduce करने के लिए एक प्रेस मीट रखी गई जहाँ Roadies Rebirth के सब Gang Leader मौजूद थेl इस दौरान Abhishek Malhan से शो का हिस्सा बनने को लेकर सवाल किया गया। हालांकि, सवाल के बीच पत्रकार ने उनकी तुलना Elvish Yadav से करते हुए कहा, “Elvish Yadav के पीछे पीछे आपको मौका मिलता है।” इस पर Prince Narula ने तुरंत अपनी बात रखी और दोनों की तुलना करने से मना किया। Prince ने कहा, “किसी को किसी से तुलना करना बंद कर दो। सबकी अपनी उपलब्धियां होती हैं। और वह बहुत अच्छा काम करके आया है।”
Prince ने साफ किया कि हर व्यक्ति की अपनी पहचान और अपनी उपलब्धियां होती हैं। ऐसे में किसी को दूसरे से बार बार तुलना करना सही नहीं है। Abhishek Malhan डिजिटल दुनिया में एक जाना माना नाम हैं और इससे पहले भी वह कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में प्रेस मीट के दौरान उनसे Elvish के साथ उनके कनेक्शन को लेकर भी सवाल किया गया।
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए Abhishek ने बताया कि उन्हें Roadies में गैंग लीडर बनने का ऑफर पहले भी मिल चुका था। उन्होंने कहा, “आप कौन से पत्रकार हैं, मुझे नहीं पता, पर पिछले सीजन में भी मुझे Roadies गैंग लीडर बनने का ऑफर आया था, पर मैं नहीं कर पाया क्योंकि मेरे कमिटमेंट्स थे।”
Abhishek ने आगे बताया कि इस बार वह शो का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शो करने का फैसला लिया था, तब उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि इस सीजन में कौन कौन शामिल होने वाला है।
Elvish Yadav के शो में होने की संभावना को लेकर बात करते हुए Abhishek ने कहा कि अगर Elvish भी शो का हिस्सा होते तो उनके लिए यह काफी मजेदार होता। उन्होंने दोनों की दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि एक ही सीजन में सभी दोस्तों का साथ होना अच्छा अनुभव होता।
Abhishek ने कहा, “यह सीजन करने के लिए मैं बहुत उत्साहित था। मुझे नहीं पता था कि कौन कौन होने वाला है। मुझे लगा था कि अगर Elvish होगा तो मजा आएगा कि सारे भाई एक सीजन में बैठेंगे और सब मिलकर खेलेंगे। वह नहीं आया, मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।”
Abhishek के बयान से साफ है कि Roadies में शामिल होने का उनका फैसला Elvish की मौजूदगी पर निर्भर नहीं था। उन्होंने यह मौका अपनी व्यस्तताओं के चलते पिछले सीजन में छोड़ दिया था, लेकिन इस बार वह शो करने के लिए तैयार थे। वहीं, अगर Elvish भी शो का हिस्सा बनते तो Abhishek के लिए यह एक अतिरिक्त खुशी होती।







