वी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 15 में नजर आए Farrhana Bhatt और Karan Wahi की जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई है। शो के दौरान दोनों के बीच नजर आई दोस्ती, मस्ती और कंफर्टेबल बॉन्डिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। अब उनकी केमिस्ट्री को लेकर Orry ने भी अपनी राय रखी है और दोनों की जोड़ी की तुलना Shahrukh Khan और Kajol से कर दी है।
शो के दौरान Farrhana और Karan को कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ मस्ती और हंसी-मजाक करते देखा गया। हालांकि, दोनों की केमिस्ट्री तब और ज्यादा चर्चा में आ गई जब उन्होंने Shahrukh Khan और Kajol के आइकॉनिक गाने ‘Gerua’ के अंदाज में एक रोमांटिक डांस सीक्वेंस रीक्रिएट किया।
हाल ही में Film Window को दिए एक इंटरव्यू में Orry ने Farrhana और Karan की जोड़ी को लेकर खुलकर बात की। Orry ने कहा कि दोनों एक साथ काफी अच्छे लगते हैं और उन्हें यह जोड़ी बेहद पसंद है। उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा है, उन दोनों के लिए बहुत अच्छा है। वो ऑन-स्क्रीन पेयर बहुत अच्छे हैं। मुझे तो वो बहुत पसंद है। वो हमारी जनरेशन के Kajol-Shahrukh हैं।”
https://www.instagram.com/reel/Dc5pLQxTv31/?igsi=MW82OGt6eXg5NGVuOA%3D%3D
आपको बता दें कि Orry भी इस सीजन Khatron Ke Khiladi 15 का हिस्सा हैं और शो में अपने बेहतरीन स्टंट्स से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। ऐसे में Farrhana और Karan को लेकर Orry का यह बयान उनकी जोड़ी को लेकर चल रही चर्चाओं को और दिलचस्प बना देता है। साफ है कि Orry को भी दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आई है।
सोशल मीडिया पर भी कई फैंस Farrhana और Karan को प्यार से ‘KarHana’ कह रहे हैं। दोनों के वीडियो और तस्वीरों पर फैंस के कमेंट्स और एडिट्स देखने को मिल रहे हैं।
हाल ही में Farrhana के ‘Ask Me’ सेशन के दौरान भी एक फैन ने उनसे Karan Wahi को लेकर सवाल किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या Karan को लेकर उन्हें किसी तरह की परेशानी होती है, तो Farrhana ने साफ जवाब देते हुए कहा कि उन्हें क्यों परेशानी होगी। इसी सेशन में Farrhana ने Karan को अपना बहुत अच्छा दोस्त भी बताया।
Farrhana और Karan की खास बात यह है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी सहज नजर आती है। यही वजह है कि दर्शकों को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पसंद आ रही है। जहां Karan Wahi लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं, वहीं Farrhana Bhatt ने भी Bigg Boss 19 और अब Khatron Ke Khiladi के जरिए दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
फिलहाल Farrhana और Karan की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जारी हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी पसंद आ रही है और Orry के Shahrukh-Kajol वाले कमेंट ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘KarHana’ की यह दोस्ती आगे भी इसी तरह दर्शकों का ध्यान खींचती है या नहीं।







