Suryaa First Look
Suryaa First Look

Suryaa First Look : बॉलीवुड के ‘गदर’ स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ (Suryaa: Ant Se Aarambh Tak) का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में सनी देओल का काफी इंटेंस, रफ और रॉ अवतार नजर आ रहा है। मुंह में सिगरेट दबाए और आंखों में रहस्य लिए सनी देओल का यह नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

क्या है फिल्म का फर्स्ट लुक और टैगलाइन?

जारी किए गए मोशन पोस्टर में सनी देओल एक बेहद गंभीर और ब्रूडिंग (Brooding) पुलिस वाले के रोल में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा टैगलाइन— “Torn between his past and present, he uncovers the truth” (अपने अतीत और वर्तमान के बीच फंसा, वह सच का पर्दाफाश करता है)—फिल्म की कहानी के गहरे सस्पेंस की ओर इशारा करता है। यह टैगलाइन साफ दर्शाती है कि फिल्म एक ऐसे पूर्व पुलिस अधिकारी की कहानी पर आधारित है, जो एक रहस्यमयी जांच में उलझता जाता है और अपने अतीत के काले राज का सामना करता है।

मलयालम हिट ‘जोसेफ’ की हिंदी रीमेक है ‘सूर्या’

‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ 2018 में आई मलयालम की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘जोसेफ’ (Joseph) का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे शाही कबीर ने लिखा था। इस फिल्म से मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एम. पद्मकुमार (M. Padmakumar) अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल एक रिटायर्ड पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे, जो क्राइम, इमोशंस और अतीत के पन्नों में छिपे रहस्यों से जूझता दिखेगा।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में सनी देओल के साथ दमदार स्टार कास्ट नजर आने वाली है

  • स्टार कास्ट: रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, जिसु सेनगुप्ता, टीनू आनंद, मनीष वाधवा, तनुश्री चक्रवर्ती, रोहित तिवारी और अनूप त्रिवेदी अहम किरदारों में होंगे।
  • निर्माता: फिल्म को दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ‘MM Moviez’ के बैनर तले बना रहे हैं, जबकि कमल मुकुट इसे प्रेजेंट कर रहे हैं।
  • म्यूजिक लेबल्स: जी म्यूजिक कंपनी (Zee Music Company) फिल्म के म्यूजिक से जुड़ी हुई है।
  • रिलीज डेट: यह सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर फिल्म इसी साल 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here