Amitabh Bachchan On Trolling
Amitabh Bachchan On Trolling

Amitabh Bachchan On Trolling : हिंदी सिनेमा के ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपना 84वां जन्मदिन 11 अक्टूबर को मनाया है। अपने शानदार अभिनय और दमदार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले बिग बी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और आलोचनाओं को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के दौरान एक कंटेस्टेंट ने जब उनसे सोशल मीडिया की निगेटिविटी को संभालने को लेकर सवाल पूछा, तो अभिनेता ने अपने दिल का हाल बयां किया।

जब कंटेस्टेंट ने पूछा ट्रोलिंग से जुड़ा सवाल

शो के दौरान ‘विनम्र’ नाम के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से सीधा सवाल किया कि, “मैं तो आपसे यह सवाल पूछना चाहता हूँ कि यह सोशल मीडिया पर आप क्रिटिसिज्म को हैंडल कैसे करते हैं, सर? जैसे मेरी उम्र के लोगों को क्रिटिसिज्म बिल्कुल हैंडल करना नहीं आता और नहीं हो पाता।” कंटेस्टेंट के इस सवाल पर महानायक ने अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उनकी पीढ़ी के लोगों के लिए इस तरह की नकारात्मकता को झेलना काफी मुश्किल होता है।

जब लोग कहने लग ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ्ढाऊ’

अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि पहले उन्हें लगता था कि सोशल मीडिया एक बहुत अच्छा जरिया है, जहां वे अपने दिल की बात खुलकर लिख सकते हैं। लेकिन जब उन्होंने यूजर्स के कमेंट्स पढ़ना शुरू किया, तो उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया।

बिग बी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “फिर जब हमने पढ़ना शुरू किया कि इसका कमेंट क्या है, हमने ऐसे लिखना बंद कर दिया। ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ्ढाऊ… ऐसे क्यों बोल रहा है?’ तो ऐसे-ऐसे शब्दावली होती है, बड़ा अजीब लगता है। तो अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है।”

कम लिखने पर बढ़ गए फॉलोअर्स!

इस पूरी बातचीत का अंत करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा मजेदार किस्सा जोड़ा जिसने स्टूडियो में बैठे दर्शकों और कंटेस्टेंट को हंसने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “और भाई साहब एक बात बताएं आपको? जब से कम लिखना कर दिया है, हमारा फॉलोवर बढ़ता चला जा रहा है।”

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन साल 2008 से अपना पर्सनल ब्लॉग लिख रहे हैं और आज भी विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका यह बेबाक और मजाकिया अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here