Amitabh Bachchan retirement rumours
Amitabh Bachchan retirement rumours

Amitabh Bachchan Retirement Rumours : बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के रिटायरमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं चल रही थीं। खबरें थीं कि 83 साल के एक्टर अब लाइमलाइट से दूर होना चाहते हैं। अब खुद बिग बी ने अपने ही अंदाज में इन सभी अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया है और मीडिया को करारा जवाब दिया है।

‘रिटायरमेंट’ वाले पोस्ट पर क्या बोले बिग बी?

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था—’इट्स लेट, टाइम टू रिटायर’, जिसका मतलब हम सब जानते हैं कि रात काफी हो गई है और अब सोने का वक्त है। लेकिन मीडिया ने इसे कुछ का कुछ ही समझ लिया!

बिग बी का मजेदार तंज

अमिताभ ने अपनी बात को समझाते हुए लिखा, “जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं; अंग्रेजी में इसका मतलब होता है कि मैं अब सोने जा रहा हूं। और वहां मान्यवर आपको आने का आमंत्रण नहीं है।” उन्होंने साफ कर दिया कि वह एक्टिंग और होस्टिंग से कहीं नहीं जा रहे हैं।

केबीसी के सेट पर जया बच्चन को लेकर किया मजेदार खुलासा

इन दिनों अमिताभ बच्चन पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो के आने वाले एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस-राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) के तैयार होने का इंतजार किया है?

वक्त पर पहुंचने का देसी जुगाड़

इस ‘अच्छे सवाल’ की तारीफ करते हुए अमिताभ ने एक मजेदार ट्रिक शेयर की। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें शाम 6 बजे किसी शादी में पहुंचना होता है, तो वह जया बच्चन को बताते हैं कि प्रोग्राम शाम 5 बजे ही है। इससे वह थोड़ा पहले तैयार होना शुरू कर देती हैं और वे लोग समय पर वेन्यू पर पहुंच जाते हैं!

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 9 बजे प्रसारित होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (जिसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है) को होस्ट करने में बिजी हैं। बात अगर फिल्मों की करें, तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2024 में आई ‘वेट्टैयान’ (Vettaiyan) थी, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here