दिशा सालियान डेथ केस एक बार फिर चर्चा में है। CBI की FIR में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया और अभिनेता सूरज पंचोली समेत कई नाम सामने आने के बाद इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच सूरज पंचोली ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों और दिशा सालियान से किसी भी तरह के संबंध को लेकर खुलकर सफाई दी है। उन्होनें अपने सोशल मीडीया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/DdRmc0siP-F/?stkn=MmxrZ3hscjJ6ZjM%3D&img_index=1

सूरज पंचोली का यह बयान तब आया हैं जब Disha Salian Case में CBI ने FIR दर्ज की हैं। सूरज ने साफ कहा है कि वह दिशा सालियान से कभी मिले ही नहीं थे। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि उनकी दिशा से कभी फोन पर बातचीत हुई थी। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनका नाम इस मामले से क्यों जोड़ा जा रहा है।

सूरज ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। अगर जांच एजेंसी को उनसे किसी तरह की जानकारी चाहिए या पूछताछ करनी है, तो वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

अभिनेता ने दिशा सालियान के साथ किसी भी व्यक्तिगत या पेशेवर संबंध से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है। सूरज का कहना है कि उन्होंने दिशा को कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं जाना और न ही उनके बीच किसी तरह की मुलाकात हुई थी।

दिशा सालियान की जून 2020 में मुंबई में मौत हुई थी। उनकी मौत के कुछ दिनों बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। अब दिशा सालियान केस में CBI की FIR के बाद एक बार फिर पुराने मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है।

हालांकि, FIR में किसी व्यक्ति का नाम सामने आना अपने आप में अपराध या दोष साबित नहीं करता। इस मामले में आगे की तस्वीर जांच और सामने आने वाले सबूतों से ही साफ होगी।

फिलहाल सूरज पंचोली का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और जांच में सहयोग करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। अभिनेता ने दिशा से कभी मिलने की बात से साफ इनकार करते हुए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। आपको बता दे कि Disha Salian Case में CBI ने 6 साल बाद FIR तो दर्ज कर ली हैं लेकिन देखना होगा कि क्या Disha की मौत का राज खुलता हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here