Bigg Boss 20 Exclusive: Contestants को दिखाई जाएगी 19 Episodes की 24 मिनट की खास फुटेज, Assembly Room में होगा खास Recap Film Window Exclusive

Bigg Boss 20 Exclusive: बिग बॉस का 20वां सीजन शुरू होने के बाद से ही दर्शकों के बीच लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार शो में कई नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। जब से कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई थी, तभी से दर्शकों के मन में यह सवाल था कि आखिर Bigg Boss 20 इस बार किस तरह का ट्विस्ट लेकर आने वाला है।

खास बात यह है कि यह बिग बॉस का 20वां यानी माइलस्टोन सीजन है। ऐसे में मेकर्स भी इस सीजन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। अब आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है, जो बिग बॉस के फैंस के लिए काफी दिलचस्प हो सकता है।

Film Window को मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक, Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स को Assembly Room में बुलाकर अब तक के 19 एपिसोड्स की लगभग 24 मिनट की खास फुटेज दिखाई जाएगी।

19 Episodes के खास पलों का होगा Recap

बिग बॉस के अब तक के 19 सीजन में कई ऐसे पल रहे हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं। इस शो  में शादियां हुईं, कई आइकॉनिक लड़ाइयां देखने को मिलीं और कुछ ऐसे रिश्ते भी बने, जिन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।

इन्हीं यादगार पलों को समेटते हुए लगभग 24 मिनट की एक खास शो-रील तैयार की गई है। आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को Assembly Room में बुलाकर यह फुटेज दिखाई जाएगी।

हालांकि इस समय यह साफ नहीं है कि इस खास फुटेज में 19 सीजन के कौन-कौन से पल शामिल किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि बिग बॉस के घर से जुड़े कुछ सबसे चर्चित और आइकॉनिक घटनाक्रम इसमें दिखाए जाएंगे।

पहली बार देखने को मिलेगा Bigg Boss 20 Room( Assembly Room?)

इस पूरे सेगमेंट की एक और खास बात यह है कि संभवतः Bigg Boss 20 में पहली बार दर्शकों को Assembly Room का इस्तेमाल देखने को मिलेगा। i Bigg Boss 20 Room ही शायद इस बार का Assembly Room माना जा रहा हैं, जहाँ इस तरह की Activities होंगी, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर इस खास सेगमेंट के पीछे उनकी रणनीति क्या है।

क्या पुराने सीजन के इन यादगार पलों के जरिए मेकर्स मौजूदा कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के सफर और शो की विरासत समझाना चाहते हैं? या फिर इसका मकसद घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स को किसी खास संदेश के लिए तैयार करना है?

फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि दर्शकों को 24 मिनट में बिग बॉस के 19 सीजन के यादगार सफर की एक झलक देखने को मिलेगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फुटेज को देखने के बाद कंटेस्टेंट्स का क्या रिएक्शन होता है और क्या बिग बॉस इसके जरिए घर के अंदर कोई नया ट्विस्ट लेकर आते हैं।

आपको क्या लगता है, आखिर 19 सीजन के इन खास पलों की 24 मिनट की फुटेज दिखाने के पीछे मेकर्स की क्या रणनीति हो सकती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Bigg Boss, Reality Shows और Entertainment से जुड़ी ऐसी ही Exclusive News और Updates के लिए Film Window को फॉलो करना न भूलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here