HomeEntertainment Newsहाथ से तराशा गया बॉक्स और खास रंग, जानिए अनिरुद्ध और काव्या...

हाथ से तराशा गया बॉक्स और खास रंग, जानिए अनिरुद्ध और काव्या के वेडिंग इनवाइट की अनसुनी बातें

Anirudh Ravichander & Kaviya Maran Wedding Invite : साउथ सिनेमा के स्टार म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और आईपीएल टीम ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ (SRH) की सीईओ काव्या मारन (Kaviya Maran) जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। नवंबर में होने जा रही इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर फैंस और मीडिया में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। हाल ही में दोनों के चेन्नई रिसेप्शन का स्पेशल कस्टम वेडिंग कार्ड सामने आया है, जो नीले और सफेद रंग (Blue & White) के थीम पर आधारित एक खूबसूरत लकड़ी का कीपकेक बॉक्स (Keepsake Box) है।

इस अनोखे और शाही इनविटेशन कार्ड को डिज़ाइन करने वाली ‘पिंक व्हिसल मैन’ (Pink Whistle Man) की डिज़ाइनर रंजनी अयंगर (Ranjani Iyengar) ने एक बातचीत में इस कार्ड की मेकिंग, रंगों के चुनाव और कपल के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।

नीले और सफेद रंग का चुनाव: कोई तुक्का नहीं, खास कनेक्शन

    वेडिंग कार्ड में नीले और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन को लेकर रंजनी अयंगर ने स्पष्ट किया कि शुरुआत में यह रंग किसी तय योजना का हिस्सा नहीं था। लोग कयास लगा रहे थे कि ग्रीस (Greece) में होने वाली शादी की वजह से यह रंग चुना गया है, लेकिन डिज़ाइनर ने बताया कि यह चुनाव तुक्के से हुआ था।

    कपल की व्यक्तिगत पसंद: रंजनी ने कहा, “हम कुछ अलग रंगों पर विचार कर रहे थे, लेकिन अनिरुद्ध और काव्या दोनों को नीला और सफेद रंग तुरंत पसंद आ गया। बाद में इसका कनेक्शन ग्रीस से भी जुड़ गया। हालांकि शुरुआत में हमारा लोकेशन से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन यह रंग उन दोनों के लिए खास महत्व रखता है, इसलिए अंत में यह पूरी तरह से परफेक्ट लगा।”

    हाथ से नक्काशीदार और पेंट किया गया अनोखा बॉक्स

    चमक-धमक और भड़कीले ट्रेंड्स से हटकर, मेकर्स ने एक ऐसा इन्विटेशन बॉक्स तैयार किया जिसे मेहमान हमेशा याद के तौर पर संभाल कर रख सकें। 3D एलिमेंट्स और नक्काशी: डिज़ाइनर ने बताया कि यह एक लकड़ी का बॉक्स (Wooden Box) है, जिसे हाथ से तराशा गया है और एक-एक बॉक्स को अलग से हैंड-पेंट (Hand-painted) किया गया है।

    अंडरस्टेटेड और एलिगेंट लुक: अनिरुद्ध और काव्या चाहते थे कि उनके मेहमानों को मिलने वाला यह कार्ड बहुत ज्यादा भड़कीले रंगों वाला न हो, बल्कि काफी क्लासी और सादगी से भरा हुआ दिखे।

    काव्या और अनिरुद्ध संग काम करने का अनुभव

    अलग-अलग बैकग्राउंड से आने के बावजूद अनिरुद्ध और काव्या के बीच की ट्यूनिंग और डिज़ाइन को लेकर उनकी स्पष्टता ने इस पूरे प्रोसेस को आसान बना दिया। डिज़ाइनर ने बताया कि 4-5 महीने पहले कपल ने उनसे संपर्क किया था।

    डिज़ाइन फाइनल करने के लिए दिन में 3 से 4 बार बातचीत होती थकपल का विजन बिल्कुल साफ था: दोनों को अपनी पसंद-नापसंद की पूरी समझ थी। रचनात्मक क्षेत्र से होने के कारण उन्होंने डिज़ाइनर को पूरी आजादी और फ्लेक्सिबिलिटी दी।

    चुनौतियों के बाद शानदार नतीजा: डिज़ाइनर रंजनी ने बताया कि प्रोडक्शन के दौरान कई मुश्किलें आईं और पहला ड्राफ्ट देखकर तो वह रोने जैसी स्थिति में आ गई थीं, लेकिन आखिरकार जब कार्ड बनकर तैयार हुआ तो वह और कपल दोनों ही इसके आउटपुट से बेहद खुश हैं।

    नवंबर 2026 में होने जा रही इस शादी की रस्मों और भव्य रिसेप्शन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments