टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर बड़ा बदलाव किया है। आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर अपने पति गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है और दोनों की साथ वाली कई तस्वीरें और पोस्ट भी अपने अकाउंट से हटा दिए हैं।

आकांक्षा ने गौरव को किया अनफॉलो

आकांक्षा के इस सोशल मीडिया अपडेट के बाद एक बार फिर उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गौरव और आकांक्षा पहले ही अपने अलग होने की बात सार्वजनिक कर चुके हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर हुए इस बदलाव को लेकर दोनों की तरफ से फिलहाल कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले ही आकांक्षा ने अपने इंस्टा हैंडल का नाम आकांक्षा चमोला खन्ना से बदल कर सिर्फ आकांक्षा चमोला कर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव खन्ना अभी भी आकांक्षा को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं और उनके प्रोफाइल पर दोनों की पुरानी तस्वीरें भी मौजूद हैं।

https://www.instagram.com/akankshagkhanna?stkn=OHd4MjV4NnAxemp6

Lock Upp 2 में तलाक का किया था खुलासा

आकांक्षा चमोला ने Lock Upp 2 के दौरान खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और दोनों पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही हैं।

https://www.instagram.com/gauravkhannaofficial?stkn=cDMyZjhwenhqeHZw

₹10 करोड़ Alimony की खबर पर आकांक्षा ने क्या कहा?

इस बीच आकांक्षा चमोला को लेकर यह दावा भी सामने आया था कि उन्होंने तलाक के बदले गौरव खन्ना से ₹10 करोड़ की Alimony मांगी है। हालांकि, आकांक्षा ने इस दावे को साफ तौर पर खारिज किया है।

एक हालिया इंटरव्यू में आकांक्षा ने ₹10 करोड़ की Alimony वाली खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्हें इतनी बड़ी रकम मिली होती, तो वह शायद यहां इंटरव्यू देने के बजाय दुनिया घूम रही होतीं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने न तो ऐसी रकम मांगी है और न ही उन्हें ₹10 करोड़ मिले हैं।

2016 में हुई थी शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 को शादी की थी। करीब एक दशक साथ रहने के बाद दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब आकांक्षा द्वारा गौरव को अनफॉलो करने और कपल फोटोज हटाने के बाद एक बार फिर दोनों की पर्सनल लाइफ चर्चा में है। हालांकि, तलाक की कानूनी प्रक्रिया और सोशल मीडिया पर हुए बदलावों को लेकर आगे दोनों की ओर से क्या अपडेट आता है, यह देखना होगा।

Also Read : ’Laga DUDH Nahi Aaega’: Akanksha Chamola’s Reason Behind Not Wanting To Have Kids With Gaurav Khanna Goes VIRAL

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here