Shafak Naaz Karwa Chauth Controversy : टीवी के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में रानी कुंती का दमदार किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस शफक नाज (Shafak Naaz) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति जीशान के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
तस्वीरें सामने आते ही शफक को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की तरफ से तीखी ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। एक मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू त्योहार मनाने और सिंदूर लगाने को लेकर उठाए गए सवालों पर अब शफक नाज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को बेहद बेबाक अंदाज में करारा जवाब दिया है।
क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मेरा धर्म बदल गया?”
ट्रोलिंग से आहत शफक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात खुलकर रखी। उन्होंने कहाl हाल ही में, मैंने करवा चौथ मनाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। मैंने लाल साड़ी पहनी थी और सिंदूर लगाया था। सच कहूं तो मुझे लगा कि तस्वीरें बहुत अच्छी थीं, लेकिन अचानक मेरे कमेंट सेक्शन में गालियां, ट्रोलिंग और अनादर देखने को मिलने लगा। ऐसा लगता है कि जैसे अगर आप सिंदूर लगा लें, तो आपका धर्म ही बदल जाता है।”
शफक ने स्पष्ट किया कि उनके पति का नाम जीशान है और वह एक मुस्लिम हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी आस्था और पर्सनल चॉइस पर सवाल उठाने का किसी को हक नहीं है। उन्होंने पूछा, “क्या सिर्फ इसलिए कि मैंने सिंदूर लगाया है, मैं अब मुस्लिम नहीं रही? क्या मेरा धर्म इतना हल्का होता है?”
कुरान भी सिखाता है दूसरे धर्मों का सम्मान करना”
एक्ट्रेस ने उन लोगों को कड़ा संदेश दिया जो धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं। उन्होंने पवित्र कुरान का हवाला देते हुए कहा l यह देखकर बहुत दुख होता है कि आज हम ऐसे मुकाम पर आ गए हैं जहां हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की बात याद दिलानी पड़ रही है। आप कोई भी पवित्र किताब उठाकर देख लें, हर जगह यही लिखा है कि दूसरों के धर्म का अनादर करके आपको कभी कुछ हासिल नहीं होगा।”
शफक ने जोर देकर कहा कि उनका धर्म (इस्लाम) उन्हें इंसानियत और सभी संस्कृतियों का आदर करना सिखाता है, न कि किसी को नीचा दिखाना। उन्होंने कहा कि हम सब बराबर हैं और हर किसी की आस्था का सम्मान करना बेहद जरूरी है।
धर्म एक निजी मामला है, मुझे सफाई देने की जरूरत नहीं”
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शफक नाज ने कहा कि धर्म पूरी तरह से एक व्यक्तिगत और निजी (Personal) चीज है। ट्रोलर्स को दो टूक जवाब: शफक ने दो-ूक शब्दों में कहा कि उन्हें अपने कामों के लिए किसी को भी सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं होती।
उन्होंने ट्रोर्ल्स से साफ कह दिया, “अगर आपको मेरी आस्था पसंद नहीं है, तो मुझे फॉलो न करें, मुझे अनफॉलो कर दें। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। मैं अपनी जिंदगी से खुश हूं।” पौराणिक शो से जुड़ाव: शफक ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कई पौराणिक शोज किए हैं, जिसके कारण उनका जुड़ाव और हर संस्कृति के प्रति सम्मान और भी गहरा हो गया है।
ईद, दिवाली और होली… मैं हर त्योहार मनाऊंगी”
ट्रोलर्स की परवाह किए बिना शफक नाज ने ऐलान किया कि वह आगे भी अपनी मर्जी से हर त्योहार मनाती रहेंगी। उन्होंने कहा l मैं जो करना चाहूंगी, वही करूंगी। यह मेरा धर्म है, मेरी आस्था है जो मेरी अपनी है। मैं ईद पर भी तस्वीरें पोस्ट करूंगी, दिवाली पर भी करूंगी, होली पर भी करूंगी—हर त्योहार पर करूंगी।” शफक ने अंत में सभी से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से लड़ना बंद करें और नफरत फैलाने के बजाय शांति बनाए रखें।

