HomeEntertainment Newsदिवाली के दिन 96 की उम्र में हुआ रणवीर सिंह के नाना...

दिवाली के दिन 96 की उम्र में हुआ रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन; कजिन सौम्या ने लिखा भावुक पोस्ट

8 / 100 SEO Score

Ranveer Singh Maternal Grandfather Demise :बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के परिवार पर दिवाली के पावन अवसर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के नाना डॉ. राम हिंगोरानी (Dr. Ram Hingorani) का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के पावन मुहूर्त में अंतिम सांस ली।

रणवीर सिंह के नाना एक बेहद जिंदादिल इंसान थे, जिन्हें अभिनेता अक्सर प्यार से अपना ‘रॉकस्टार नाना’ (Rockstar Nana) कहा करते थे। रणवीर की कजिन (मौसी की बेटी) सौम्या हिंगोरानी (Saumya Hingorani) ने सोशल मीडिया पर कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

लक्ष्मी पूजा के पावन मुहूर्त में ली अंतिम सांस: कजिन सौम्या का भावुक पोस्ट

    मंगलवार की रात रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नाना (दादू) की याद में एक बेहद इमोशनल नोट साझा किया। सौम्या ने लिखा- 96 साल की खूबसूरत उम्र! यह एक शानदार और गौरवशाली जीवन का जश्न मनाने का समय है, न कि शोक मनाने का। मेरे दादू, डॉ. राम, दिवाली के दिन शांति से अपनी दादी (पत्नी) के पास वापस चले गए। वे इससे ज्यादा शुभ समय नहीं चुन सकते थे—दिन का गोल्डन आवर और लक्ष्मी पूजा का समय! मुझे पूरा यकीन है कि वे दोनों अपनी कुर्सियों पर बैठकर व्हिस्की का आनंद ले रहे होंगे और हम सभी को एक साथ देखकर मुस्कुरा रहे होंगे। दुनिया के सबसे अच्छे दादू बनने के लिए शुक्रिया! हमारे लिए सब कुछ करने के लिए शुक्रिया।”

    Advertise HereReach Bollywood, Bigg Boss & TV fans · 728×90~70.1K impressions/mo~245 clicks/moAdvertise Now →

    रणवीर सिंह के ‘रॉकस्टार नाना’: ‘टिक्की छोड़ो, टकीला लाओ!’

    रणवीर सिंह अपने नाना के बेहद करीब थे और समय-समय पर सोशल मीडिया पर उनकी मजेदार और ऊर्जावान झलकियां शेयर करते रहते थेl रॉकी और रानी…’ के दौरान डांस का वीडियो: साल 2023 में अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने 93 वर्षीय अपने नाना का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे ‘व्हाट झुमका’ गाने पर शानदार डांस कर रहे थे। उस समय उन्होंने ‘Team Rocky’ की टी-शर्ट पहनी थी और हंसते हुए कहा था— “टिक्की छोड़ो, मेरे लिए टकीला लाओ!” रणवीर ने उस वक्त लिखा था: “नाना में ‘रॉकी-इज्म’ कूट-कूट कर भरा है!”

    93 की उम्र में वोट डालने पहुंचे थे नाना: साल 2024 के लोकसभा चुनावों में कड़ाके की धूप और 93 डिग्री फारेनहाइट तापमान के बावजूद उनके 93 वर्षीय नाना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे थे। रणवीर ने पुलिसकर्मी की मदद से चल रहे अपने नाना की फोटो शेयर कर लिखा था: “93 साल की उम्र, बाहर 93 डिग्री तापमान, फिर भी उन्होंने वोट दिया! मेरे रॉकस्टार नाना!”

    रणवीर सिंह और दीपिका के परिवार का नया अध्याय

    एक तरफ जहां परिवार बुजुर्ग के जाने के दुख से उबरने की कोशिश कर रहा है, वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के घर में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है।कपल ने हाल ही में दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी ‘देवी’ (Devi) की पहली झलक फैंस के साथ साझा की थी। इससे पहले सितंबर 2024 में इस स्टार कपल ने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ (Dua) का दुनिया में स्वागत किया था।

    Richa Mishra Tiwari
    Richa Mishra Tiwari
    रिचा मिश्रा तिवारी Film Window की हिंदी एंटरटेनमेंट कवरेज का प्रमुख नाम हैं। बॉलीवुड की ताज़ा खबरें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सोशल मीडिया पर फिल्मों का रिएक्शन, बिग बॉस और सितारों से जुड़े कानूनी मामले, सब कुछ सरल और साफ़ हिंदी में। Richa Mishra Tiwari writes Film Window's Hindi coverage of Bollywood, box office and celebrity news.
    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments