HomeEntertainment Newsनितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन निभा रहा है किसका किरदार? देखें...

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन निभा रहा है किसका किरदार? देखें 27 सितारों की पूरी लिस्ट

धुरंधर 2′ के बाद अगर इस समय दर्शकों और सिनेमाप्रेमियों को किसी फिल्म का सबसे बेसब्री से इंतजार है, तो वह है निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ (Ramayana Part 1)। हाल ही में इस मल्टीस्टारर फिल्म का अमेरिका के लॉस एंजिल्स (LA) में वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुँच गई है।

फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं, लेकिन इनके अलावा भी भारतीय सिनेमा और टीवी जगत के कई दिग्गज चेहरे इस पौराणिक गाथा का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं फिल्म में कौन सा कलाकार किस पौराणिक पात्र को जीवंत करने जा रहा है।

‘रामायण’ के मुख्य और केंद्र बिंदु वाले किरदार

रणबीर कपूर — भगवान श्रीराम

रामायण में भगवान राम के सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग को दर्शाया गया है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल के बाद अब नितेश तिवारी की फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) श्रीराम के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के शुरुआती झलकियों में उनका शांत और गरिमापूर्ण लुक दर्शकों को काफी पसंद आया है।

Advertise HereReach Bollywood, Bigg Boss & TV fans · 728×90~70.1K impressions/mo~245 clicks/moAdvertise Now →

image 5

साई पल्लवी — माता सीता

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) फिल्म में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। जब उनके नाम का ऐलान हुआ था, तो उनकी सादगी की खूब तारीफ हुई थी। वहीं, प्रीमियर और टीज़र में उनके सीन्स सामने आने के बाद फैंस के बीच उनके किरदार को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।

image 6

यश — लंकापति रावण

कन्नड़ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश (Yash) न केवल लगभग 400 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म के सह-निर्माता (Producer) हैं, बल्कि वह इस महाकाव्य में लंकापति रावण के शक्तिशाली किरदार में भी हैं। लॉस एंजिल्स प्रीमियर के दौरान भी उनके ‘दशानन’ वाले अवतार की जमकर तारीफ हुई थी।

image 7

सनी देओल — महाबली हनुमान

भक्ति और अपार शक्ति के प्रतीक श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में गदर-फेम सनी देओल (Sunny Deol) नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स के अनुसार सनी देओल का बड़ा और मुख्य रोल ‘रामायण पार्ट 2’ में ज्यादा देखने को मिलेगा।

image 9

रवि दुबे — लक्ष्मण

टीव्ही और ओटीटी पर अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता रवि दुबे (Ravi Dubey) फिल्म में श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

image 8

अरुण गोविल — राजा दशरथ

पुराने दौर की रामायण में राम का किरदार निभाकर घर-घर में पूजे जाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) इस नई फिल्म में भगवान राम के पिता, अयोध्या के राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

लारा दत्ता — रानी कैकेयी

अयोध्या की दूसरी रानी और भरत की मां कैकेयी, जिनकी वजह से श्रीराम को 14 वर्षों के वनवास पर जाना पड़ा था, का महत्वपूर्ण पात्र पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) निभा रही हैं।

‘रामायण पार्ट 1’ के अन्य 20 महत्वपूर्ण सितारे और उनके पात्र

फिल्म को विशाल और प्रामाणिक बनाने के लिए नितेश तिवारी ने देश भर के प्रतिभावान कलाकारों को एक साथ जोड़ा है:

  1. मोहित रैना — भगवान शिव
  2. इंदिरा कृष्णन — रानी कौशल्या
  3. सोनल झा — रानी सुमित्रा
  4. राजीव कुमार — राजा जनक (सीता जी के पिता)
  5. आदिनाथ कोठारे — भरत
  6. नितिश शर्मा — शत्रुघ्न
  7. काजल अग्रवाल — मंदोदरी (रावण की पत्नी)
  8. रकुल प्रीत सिंह — शूर्पणखा
  9. अनुपम खेर — पक्षीराज जटायु (वॉइस ओवर / आवाज)
  10. विवेक ओबेरॉय — विद्युतजिह्वा
  11. हरिष ऊथमन — विभीषण
  12. कुणाल कपूर — देवराज इंद्र
  13. सोहेल नैय्यर — सुग्रीव
  14. शीबा चड्ढा — मंथरा
  15. शिशिर शर्मा — महर्षि वशिष्ठ
  16. अजिंक्य देव — महर्षि विश्वामित्र
  17. मुकेश तिवारी — महर्षि अगस्त्य
  18. सोनिया बलानी — उर्मिला (लक्ष्मण की पत्नी)
  19. रिया कपूर — मांडवी (भरत की पत्नी)
  20. सुरभी दास — श्रुतकीर्ति (शत्रुघ्न की पत्नी)

कब रिलीज होगी नितेश तिवारी की ‘रामायण’?

भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य दो-भागों वाली यह सिनेमैटिक यात्रा दिवाली के सीजन को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैl रामायण पार्ट 1: 5 नवंबर 2026 (दिवाली 2026) के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रामायण पार्ट 2: फिल्म का दूसरा और अंतिम भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

Richa Mishra Tiwari
Richa Mishra Tiwari
रिचा मिश्रा तिवारी Film Window की हिंदी एंटरटेनमेंट कवरेज का प्रमुख नाम हैं। बॉलीवुड की ताज़ा खबरें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सोशल मीडिया पर फिल्मों का रिएक्शन, बिग बॉस और सितारों से जुड़े कानूनी मामले, सब कुछ सरल और साफ़ हिंदी में। Richa Mishra Tiwari writes Film Window's Hindi coverage of Bollywood, box office and celebrity news.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments