HomeEntertainment NewsFilm Window Exclusive : एमटीवी रोडीज रीबर्थ' में होने जा रही है...

Film Window Exclusive : एमटीवी रोडीज रीबर्थ’ में होने जा रही है असली बॉस रघु राम की धमाकेदार वापसी? इसी वजह से सीजन 19 को मिला ‘Rebirth’ का नाम

MTV Roadies Rebirth Raghu Ram: युवाओं के सबसे चर्चित और एडवेंचरस रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज’ (MTV Roadies) के नए सीजन यानी ‘रोडीज रीबर्थ’ (Roadies Rebirth) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। शो के नाम से लेकर इसके फॉर्मेट तक, हर चीज को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इस सीजन का सबसे बड़ा स्पॉइलर और एक्सक्लूसिव अपडेट सामने आ गया है।

खबर है कि शो के सबसे आइकॉनिक और खौफनाक चेहरे रघु राम (Raghu Ram) एक बार फिर से ‘रोडीज’ के मंच पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस बार शो के सबसे बड़े ट्विस्ट की पूरी कमान भी उन्हीं के हाथों में रहने वाली है।

रघु राम के हाथ में होगी ‘डेथ और रीबर्थ’ की कमान

सीनियर पत्रकार हीना कुमावत को अपने बेहद करीबी और पुख्ता सूत्रों से इस मामले पर एक बहुत बड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, के मुताबिक, ‘रोडीज रीबर्थ’ इस बार एक बिल्कुल नए और अनोखे फॉर्मेट के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। शो के नाम की सार्थकता को साबित करते हुए इस बार कंटेस्टेंट्स के सफर में ‘डेथ और रीबर्थ’ (Death and Rebirth) का एक बड़ा कॉन्सेप्ट रखा गया है।

Advertise HereReach Bollywood, Bigg Boss & TV fans · 728×90~70.1K impressions/mo~245 clicks/moAdvertise Now →

MTV Roadies Rebirth: जानिए पूरी खबर

सबसे दिलचस्प बात यह है कि शो में किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म होगा (डेथ) और किसे दोबारा जिंदगी यानी दूसरा मौका (रीबर्थ) मिलेगा, इसका पूरा फैसला रघु राम के हाथों में ही रहने वाला है। रघु की इस एंट्री के साथ ही शो में एक बार फिर से वही पुराना डर, रोमांच और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसके लिए यह शो जाना जाता है।

11 साल तक रहे शो की जान, 2014 में आखिरी बार आए थे नजर

रघु राम का ‘एमटीवी रोडीज’ से बेहद गहरा और पुराना नाता रहा है। उन्होंने लगातार 11 सालों तक इस शो से जुड़े रहकर इसे भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल यूथ रियलिटी शोज में शुमार किया था। रघु के तीखे सवाल, उनका गुस्सा और ऑडिशन लेने का बेबाक अंदाज आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है। गौरतलब है कि रघु राम को आखिरी बार साल 2014 में ‘रोडीज’ का हिस्सा बनते देखा गया था। उसके बाद से ही फैंस लगातार शो में उनकी कमी महसूस कर रहे थे और सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की मांग उठा रहे थे।

नए फॉर्मेट और रघु की वापसी से बढ़ेगा रोमांच

अब लगभग एक दशक से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद रघु राम फिर से शो को होस्ट करने और अपनी पुरानी बादशाहत कायम करने लौट रहे हैं। एक तरफ जहां सीजन का नया फॉर्मेट कंटेस्टेंट्स की कड़ी परीक्षा लेगा, वहीं दूसरी तरफ रघु राम की मौजूदगी पुराने और नए दोनों तरह के दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रोडीज रीबर्थ’ के मंच पर रघु का वही पुराना और कड़क अवतार किस तरह तहलका मचाता है।

Richa Mishra Tiwari
Richa Mishra Tiwari
रिचा मिश्रा तिवारी Film Window की हिंदी एंटरटेनमेंट कवरेज का प्रमुख नाम हैं। बॉलीवुड की ताज़ा खबरें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सोशल मीडिया पर फिल्मों का रिएक्शन, बिग बॉस और सितारों से जुड़े कानूनी मामले, सब कुछ सरल और साफ़ हिंदी में। Richa Mishra Tiwari writes Film Window's Hindi coverage of Bollywood, box office and celebrity news.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments