HomeMovie ReviewsBollywood Reviewsमहाकाव्य श्री रामायण कथा ट्रेलर ने किया निराश, VFX और कास्टिंग पर...

महाकाव्य श्री रामायण कथा ट्रेलर ने किया निराश, VFX और कास्टिंग पर उठे सवाल

49 / 100 SEO Score

महाकाव्य श्री रामायण कथा ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर की अवधि करीब पौने तीन मिनट की है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई।हालांकि, इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ट्रेलर को देखकर फिल्म की कास्टिंग और VFX पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिल्म की एडिटिंग और डायलॉग डिलीवरी भी खास नहीं जो दर्शको का दिल जीत सके।

लगभग 2.43 सेकेंड के इस ट्रेलर में रामायण की कहानी के कई महत्वपूर्ण प्रसंग दिखाए गए हैं। इसमें माता सीता के अपहरण का प्रसंग भी शामिल है। रावण को सीता के अपहरण के लिए आते हुए दिखाया गया है। ट्रेलर में राम और सीता के भावनात्मक क्षण भी नजर आते हैं। हनुमान की भक्ति से जुड़े कुछ दृश्य भी ट्रेलर में शामिल हैं। राम और रावण के आमने-सामने आने का प्रसंग भी दिखाया गया है।

हालांकि, ट्रेलर देखने के बाद कई सवाल भी खड़े होते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के VFX को लेकर हो रही है। कई दर्शकों को इसके विजुअल इफेक्ट्स कमजोर लगे हैं। ट्रेलर में कुछ दृश्य उतना प्रभाव पैदा नहीं कर पाते हैं। रामायण जैसे बड़े धार्मिक विषय पर बेहतर VFX की उम्मीद जाहिर सी बात है कि दर्शकों को थी।

Advertise HereReach Bollywood, Bigg Boss & TV fans · 728×90~70.1K impressions/mo~245 clicks/moAdvertise Now →

फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। खासतौर पर अंजलि अरोड़ा के सीता किरदार पर प्रतिक्रियाएं आई हैं। उनके डायलॉग बोलने के अंदाज पर भी सवाल उठाए गए हैं। ट्रेलर में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन को लेकर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ दर्शकों को उनकी परफॉर्मेंस अपेक्षित प्रभाव पैदा करती नहीं लगी।

डायलॉग्स भी ट्रेलर का मजबूत पक्ष नजर नहीं आते हैं। कई संवाद ऐसे हैं, जो दर्शकों के बीच तुरंत प्रभाव नहीं छोड़ते। रामायण जैसे विषय में संवादों की भूमिका काफी अहम होती है। इसलिए यहां दर्शकों की उम्मीदें भी स्वाभाविक रूप से ज्यादा हैं।

ट्रेलर की एडिटिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कई लोगों को ट्रेलर का विजुअल ट्रीटमेंट खास पसंद नहीं आया। कुछ दर्शकों ने फिल्म के लुक और प्रस्तुति पर भी सवाल उठाए हैं। फिल्म के VFX की तुलना को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।

अंजलि अरोड़ा को सीता के रूप में देखने को लेकर पहले से चर्चा थी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके अभिनय पर सवाल उठाए हैं। वहीं, अंजलि ने ट्रोलिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है।

महाकाव्य श्री रामायण कथा ट्रेलर की तुलना सोशल मीडिया पर अन्य रामायण फिल्मों से भी हो रही है। खासतौर पर आदिपुरुष का नाम कई प्रतिक्रियाओं में सामने आया है। नितेश तिवारी की रामायण का भी सोशल मीडिया चर्चाओं में जिक्र है। हालांकि, दोनों फिल्मों की तुलना दर्शकों की प्रतिक्रियाओं तक सीमित है।

फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में रिलीज होने वाली है। इसे 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शील वर्मा लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। निर्भय वाधवा हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

फिलहाल महाकाव्य श्री रामायण कथा ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। फिल्म की असली तस्वीर रिलीज के बाद ही सामने आएगी। तब दर्शक कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस को पूरा देख पाएंगे। आपको यह ट्रेलर कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर

Heena Kumawat
Heena Kumawat
Heena Kumawat covers Bollywood, OTT and reality television for Film Window in both English and Hindi, following celebrity news, casting rumours and the latest from shows such as The Traitors India, often with context from film history. Heena's writing is lively and easy to read, keeping readers up to date on what entertainment fans are talking about.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments