बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने निर्देशक मोहित सूरी (Mohit Suri) के साथ अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दिया था। अब आज राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म के बारे में कुछ और अहम जानकारियां शेयर की हैं, जिससे साफ है कि फिल्म की कहानी का बैकड्रॉप बेहद बड़ा और संवेदनशील होने वाला है।

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह इस फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं और मोहित सूरी इसका निर्देशन कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट खुद राम गोपाल वर्मा ने लिखी है। हालांकि, उनके मुताबिक मोहित सूरी ने उनकी लिखी कहानी को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है।

Dawood Ibrahim और Chhota Rajan के दौर की कहानी

राम गोपाल वर्मा के मुताबिक फिल्म की कहानी उस दौर में सेट है, जब Dawood Ibrahim और Chhota Rajan के बीच अलगाव हुआ था। इस पूरी कहानी में ‘Sautya’ नाम के एक शख्स की अहम भूमिका बताई गई है। इसके साथ ही फिल्म में आगे चलकर भारतीय खुफिया एजेंसियों की भूमिका और 1993 के सीरियल ब्लास्ट्स के बाद हुए कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को भी कहानी से जोड़ा जाएगा।

यानी फिल्म सिर्फ गैंगस्टर वर्ल्ड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके तार उस दौर की अंडरवर्ल्ड और इंटेलिजेंस एजेंसियों से जुड़े घटनाक्रमों तक पहुंचेंगे।

Mohit Suri की अलग स्टाइल का होगा तड़का

राम गोपाल वर्मा ने मोहित सूरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कहानी में अपने खास अंदाज के इमोशनल कैरेक्टर्स, दमदार म्यूजिक और अल्ट्रा-रियलिस्टिक एक्शन को जोड़ा है। RGV के मुताबिक, मोहित ने उनके लिखे हुए कंटेंट को एक बिल्कुल अलग डायमेंशन दिया है।

अपने पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने फिल्ममेकिंग के दो दिग्गजों Francis Ford Coppola और Steven Spielberg का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें हमेशा यह सोचने में दिलचस्पी रही है कि अगर Spielberg ‘The Godfather’ बनाते या Coppola ‘Jaws’ डायरेक्ट करते तो दोनों की फिल्में कैसी होतीं। उनके मुताबिक, यहां भी contrast दिलचस्प है, क्योंकि कहानी उनकी है लेकिन उसे मोहित सूरी अपने विजन से बना रहे हैं।

‘Dhurandhar’ से बड़ी और ‘Satya’ से ज्यादा rooted होने का दावा

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि राम गोपाल वर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म की तुलना ‘Dhurandhar’ से की है। उन्होंने दावा किया कि मोहित सूरी के विजन में यह फिल्म scale के मामले में ‘Dhurandhar’ से भी बड़ी हो सकती है।

वहीं RGV का कहना है कि यह फिल्म दिल और भावनाओं के स्तर पर उनकी चर्चित फिल्म ‘Satya’ से भी ज्यादा rooted होगी।

फिलहाल फिल्म का टाइटल, स्टारकास्ट और रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन राम गोपाल वर्मा की नई जानकारी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गैंगस्टर वर्ल्ड की अपनी अलग पहचान रखने वाले RGV और इमोशनल लव स्टोरीज के लिए मशहूर मोहित सूरी की यह जोड़ी पर्दे पर किस तरह का सिनेमा लेकर आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here