Ranbir Kapoor Took Away Journalists Camera
Ranbir Kapoor Took Away Journalists Camera

Ranbir Kapoor Took Away Journalists Camera : जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रख रहे थे, तब का एक मजेदार और हैरान करने वाला किस्सा सामने आया है। पूर्व पत्रकार निकिता दलवी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे एक बार सीक्रेटली मिलते वक्त पकड़े जाने पर रणबीर कपूर बुरी तरह भड़क गए थे और उन्होंने जर्नलिस्ट्स का पीछा करके उनका कैमरा, बैग और बूम माइक तक अपने कब्जे में ले लिया था।

जब पहली बार लीक हुई थी रणबीर-कैटरीना के अफेयर की खबर

‘हिंदी रश’ को दिए इंटरव्यू में निकिता ने बताया कि उस समय किसी को नहीं पता था कि रणबीर और कैटरीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। निकिता को टिप मिली थी कि रणबीर, कैटरीना के घर गए हैं और रात करीब 1:30 बजे वहां से निकलेंगे। इसके बाद उनकी टीम रात के 12:30 से 1:00 बजे के बीच कैटरीना के घर के बाहर छिपकर बैठ गई। जब रणबीर बाहर निकले, तो उन्हें अहसास हो गया कि वहां मीडिया वाले हैं। उन्होंने तुरंत अपने चेहरे पर कैप डाली, गाड़ी में बैठे और वहां से निकल गए। यहीं से उनके अफेयर की खबरें पहली बार दुनिया के सामने आई थीं।

जब रणबीर ने किया जर्नलिस्ट्स का पीछा और छीना कैमरा

निकिता ने एक और दिलचस्प वाकया याद करते हुए बताया कि एक बार किसी के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद उन्हें टिप मिली थी कि दोनों बांद्रा में कैटरीना की मैनेजर के एक खाली घर में मिलने वाले हैं। जब कैटरीना वहां उतरीं और जर्नलिस्ट्स ने कैमरा ऑन किया, तो रणबीर ने गाड़ी का शीशा नीचे करके देखा कि वे लोग वहां मौजूद हैं। इसके बाद रणबीर ने ऐसा नाटक किया जैसे वे सिर्फ कैटरीना को ड्रॉप करने आए हों। रणबीर के जाने के 10 मिनट बाद जब वे लोग वहीं रुके और दोबारा कैमरा चालू किया, तो रणबीर अपनी कार लेकर वापस लौट आए। उन्होंने जर्नलिस्ट्स की गाड़ी का दरवाजा खोला और उनका कैमरा बैग, बूम माइक सब छीनकर अपने साथ ले गए।

जब रणबीर ने कैमरा वापस करने के लिए रखी शर्त

निकिता के मुताबिक, रणबीर ने बाद में उनसे वादा मांगा कि वे अब कभी उनका पीछा नहीं करेंगी। बदले में उन्होंने कैमरा बैग और माइक वापस देने की बात कही। लेकिन निकिता ने साफ मना कर दिया और कहा कि ऐसी खबरें कवर करना उनकी नौकरी का हिस्सा है। आखिरकार रणबीर को समझ आ गया कि वे नहीं मानेंगी, जिसके बाद उन्होंने उनका सारा सामान वापस लौटा दिया।

अब कहां हैं दोनों स्टार्स?

फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट पर करीब आए रणबीर और कैटरीना ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। अब दोनों अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट से शादी कर ली और उनकी एक बेटी राहा है। वहीं, कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में विक्की कौशल से शादी की, और इस कपल के घर नवंबर 2025 में बेटे विहान का जन्म हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here