Ranabaali Box Office Collection Day 1 : मोस्ट एंटीसिपेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ (Ranabaali) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आई इस फिल्म का क्लैश बॉलीवुड फिल्मों ‘नई नवेली’ (Nayyi Navelli) और ‘प्रहार’ (Prahaar) के साथ-साथ रजनीकांत की ‘जेलर 2’ (Jailer 2) से था। कड़े मुकाबले के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है।
भारत में कितना रहा ‘रणबाली’ का कलेक्शन?
सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रणबाली’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 10.75 करोड़ रुपये रहा है। कड़े क्लैश के बावजूद विजय देवरकोंडा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
‘रणबाली’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘रणबाली’ का जादू सिर चढ़कर बोला है। फिल्म ने ओवरसीज (Overseas) मार्केट में करीब 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 16.15 करोड़ रुपये रहा है।
‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ को छोड़ा पीछे
इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में ‘रणबाली’ ने बॉलीवुड की दोनों नई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है:
- नई नवेली: इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसका दुनियाभर का कुल कलेक्शन लगभग 4.6 करोड़ रुपये रहा।
- प्रहार (Prahaar): राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 3.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
‘रणबाली’ की स्टार कास्ट और कहानी
राहुल सांकृत्यायन (Rahul Sankrityayan) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 1870 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी एक ऐसे विद्रोही योद्धा की है, जो दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल के दौरान अपने क्षेत्र और लोगों की रक्षा के लिए एक क्रूर ब्रिटिश कमिश्नर के खिलाफ खड़ा होता है।






