Piyush Mishra Slams Naseeruddin Shah
Piyush Mishra Slams Naseeruddin Shah

Piyush Mishra Slams Naseeruddin Shah : बॉलीवुड गलियारों में इस वक्त एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जहां कलाकार खुलकर आमने-सामने आते दिख रहे हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) को मिल रहे समर्थन के बाद बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया है। जाने-माने अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) इस बात से बेहद नाराज हैं कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अभिजीत दिपके का समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और उनके रुख की तारीफ की थी। इसके बाद पीयूष मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला है।

वीडियो में पीयूष मिश्रा ने क्या-क्या कहा?

सामने आए इस वायरल वीडियो में पीयूष मिश्रा काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उन्होंने नसीरुद्दीन शाह और अभिजीत दिपके को लेकर कई तीखी बातें कहीं। वीडियो की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा “नमस्कार, मैं पीयूष मिश्रा बोल रहा हूँ, आपका जानकर। आप अभिजीत दिपके से मिले, बहुत अच्छा लगा।

दो विलेन देख के अच्छा लगा। अभी एक हादसा होते-होते टला है। यह तेल अवीव से जाने वाली फ्लाइट 1073 फ्लाईदुबई से है। इसमें मिस्टर स्मित मच्छड़ ने कमाल किया है। 180 लोगों की जान बचाई है। उसको बधाई दीजिए, अच्छा लगेगा उसको। और जो जानें बचाई हैं उनको भी अच्छा लगेगा।”

इसके अलावा, पीयूष ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी छात्रों के साथ बहुत खतरनाक हादसा हुआ है, जहां पुलिस द्वारा लड़कियों के बाल पकड़कर तोड़े गए हैं। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से अपील की कि वे वहां के बच्चों को भी अपनी संवेदनाएं भेजें।

“झारखंड के लिए मांगी थी मदद, तो आपने भेज दी पाकिस्तानी नज़्म”

पीयूष मिश्रा ने वीडियो में आगे एक और गंभीर बात का खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने झारखंड के लिए नसीरुद्दीन शाह से मदद मांगी थी, तो इसके जवाब में उन्हें मदद की बजाय एक पाकिस्तानी शायर की नज़्म भेज दी गई थी। इस पर नाराजगी जताते हुए पीयूष ने कहा:

“झारखंड के लिए मैंने आपसे मदद मांगी थी, सर। तो आपने पाकिस्तानी शायर की नज़्म भेज दी थी। माफ़ कीजिएगा सर, वहाँ नज़्म नहीं बल्कि दाल, आटा, चावल, लिट्ठी और चोखा चाहिए। दे डिडन्ट वांट बर्गर्स ऑर पिज्जा।”

नसीरुद्दीन शाह के सिलेक्टिव रुख से खफा नजर आए पीयूष मिश्रा ने अपने वीडियो के अंत में यह भी चेतावनी दी कि अब से जब भी ‘त्रिमूर्ति’ फेम अभिनेता कोई बयान देंगे, तो वह उसका करारा जवाब और काउंटर करेंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और फिल्म इंडस्ट्री में सरगर्मी तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here