Kriti Sanon on Raksha Bandhan Ad
Kriti Sanon on Raksha Bandhan Ad

Kriti Sanon on Raksha Bandhan Ad : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने करीना कपूर खान के मशहूर टॉक शो ‘व्हाट वुमन वांट’ (What Women Want) सीजन 6 में शिरकत की, जहां उन्होंने अपने पुराने और काफी विवादों में रहे रक्षाबंधन विज्ञापन पर खुलकर बातचीत की.

शो में कौन-कौन आ रहा है नजर?

करीना कपूर के इस पॉपुलर शो के नए प्रोमो में कई जाने-माने सितारे नजर आने वाले हैं. इस सीजन में पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन, मीरा राजपूत, नीतू कपूर, अली फजल, भावना पांडे, महीप कपूर और गुनीत मोंगा जैसे कई कलाकार मेहमान बनकर पहुंच रहे हैं. शो के सामने आए प्रोमो में कृति अपनी ड्रेस और उस पर हुए बवाल पर खुलकर बोलती नजर आ रही हैं.

‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि चोली पर होगी डिबेट’

शो की होस्ट करीना कपूर से बात करते हुए कृति ने उस पुराने किस्से को याद किया और कहा, “मुझे यकीन ही नहीं हुआ… जब मेरी चोली प्राइम-टाइम न्यूज़ पर 6 लोगों के पैनल डिस्कशन का विषय बन गई थी।” कृति की यह बात सुनकर करीना भी हैरान रह गईं और उन्होंने तुरंत रिएक्ट करते हुए कहा, “मुझे पता है।”

पहले भी उठा चुकी हैं आवाज

इससे पहले जब यह विवाद गरमाया था, तब भी कृति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था. उन्होंने महिलाओं को कपड़ों के आधार पर जज करने के चलन पर सवाल उठाते हुए लिखा था, “हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन में समय के साथ काफी बदलाव आया है, फिर भी किसी महिला के लिए उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को आज भी उसके कपड़ों से ही मापा जाता है। संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, गले की नेकलाइन में नहीं!”

कहां से शुरू हुआ था पूरा मामला?

यह सारा विवाद तब शुरू हुआ था जब ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) ने रक्षाबंधन का एक विज्ञापन रिलीज किया था. इस ऐड में कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न कपड़ों में नजर आई थीं और वह अपने भाई के साथ-साथ अपने पेट डॉग को भी राखी बांधती हुई त्योहार मना रही थीं. सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग को पारंपरिक त्योहार के लिए उनका यह पहनावा और विज्ञापन का कॉन्सेप्ट बिल्कुल रास नहीं आया, जिसके बाद इस पर काफी लंबी बहस छिड़ गई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here