Koffee With Karan Ending
Koffee With Karan Ending

Koffee With Karan Ending : टीवी और बॉलीवुड की दुनिया से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दर्शकों के चहेते और सबसे विवादित-चटपटे सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के फैंस के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर है। खुद शो के होस्ट और जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने यह कंफर्म कर दिया है कि उनका यह आइकॉनिक चैट शो अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। शो का आने वाला सीजन 9 (Season 9) इसका आखिरी सीजन होगा, जो 14 अक्टूबर 2026 को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर प्रीमियर होने वाला है।

करण जौहर ने क्यों लिया शो बंद करने का फैसला?

पिछले 22 सालों से टीवी और ओटीटी पर राज करने वाले इस शो को अलविदा कहना करण जौहर के लिए भी आसान नहीं था। ‘वैराइटी’ को दिए एक इंटरव्यू में करण ने बताया कि यह फैसला उनके लिए बेहद भावुक और निजी (Emotional and personal) है।

अपने फैसले की वजह बताते हुए करण ने कहा – ‘कॉफी विद करण’ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरी पहचान का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है… मुझे अभी भी विश्वास नहीं होता कि 22 साल बीत चुके हैं और अब यह मेरा नौवां सीजन होगा।”

करण ने आगे कहा कि वह अपने जीवन के अगले दशक को पूरी तरह से फिल्मों के निर्देशन (Filmmaking) और नई कहानियां कहने में बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने जीवन का अगला दशक ज्यादा फिल्में डायरेक्ट करने और कई और कहानियां सुनाने में बिताना चाहता हूं… इसलिए बहुत भारी मन से मैं इस सीजन को अपना आखिरी सीजन बना रहा हूँ।”

कॉंट्रोवर्सी, गपशप और रैपिड फायर का सफर

शो के सफर को याद करते हुए करण ने कहा कि यह आखिरी बार होगा जब वह उस मशहूर ‘कॉफ़ी काउच’ पर बैठेंगे, जो बातचीत, बेबाकी और विवादों का पर्याय बन चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस शो ने उन्हें जो प्यार दिया है, उसकी विरासत लोगों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।

आपको बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ की शुरुआत साल 2004 में ‘स्टार वर्ल्ड’ पर हुई थी, जिसके पहले एपिसोड में शाहरुख खान और काजोल मेहमान बनकर आए थे। इसके पहले सीजन में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ और ऐश्वर्या राय संजय लीला भंसाली के साथ नजर आई थी।

स्टार वर्ल्ड पर 6 सीजन तक सफलतापूर्वक चलने के बाद यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ गया था। सेलेब्रिटी फ्रेंडशिप, अफेयर्स, ब्रेकअप, शादियों के खुलासे और ‘रैपिड फायर’ राउंड ने इस शो को हमेशा सुर्खियों में बनाए रखा। अब देखना यह है कि 14 अक्टूबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर आने वाला इसका आखिरी सीजन किन बड़े सितारों के साथ धमाकेदार विदाई लेता है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here