Govinda reaction Komal Rani Lalbaugcha Raja : बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और लालबागचा राजा पंडाल में कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिए गए अपीयरेंस को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस पूरे विवाद पर अब खुद गोविंदा का करारा जवाब सामने आया है। ANI को दिए गए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी सफाई देते हुए इन खबरों को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।
फिल्म ‘रूपा’ के लिए बप्पा के दर्शन करने गया था…”
गोविंदा ने साफ किया कि वह लालबागचा राजा पंडाल में अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ (Roopa) की सफलता के लिए प्रार्थना करने गए थे, जिसमें कोमल रानी उनके साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा—”लोग ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं जैसे पता नहीं क्या हो गया है!
मैं फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना कर रहा था। मैं इससे पहले करिश्मा कपूर के साथ भी गया था, तब वो मेरा लक रहा था और फिल्में हिट हुई थीं। रवीना टंडन के साथ भी गया था, फिल्म हिट हुई थी। इस बार मैं रानी के साथ गया हूँ, ताकि काम की शुरुआत अच्छी हो।”
जब उनसे पूछा गया कि उनकी इस अपीयरेंस पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है, तो गोविंदा ने तंज कसते हुए कहा—”पता नहीं लोगों को क्या कष्ट है? अगर हमारी फिल्म शुरू हो रही है, तो उस पर इतनी चर्चा क्यों है? हम फेमस हो रहे हैं तो आपको क्या तकलीफ है?”
“यह मुझे परिवार से दूर करने और बदनाम करने की साजिश है!”
बातचीत के दौरान गोविंदा ने इन खबरों के पीछे किसी गहरी चाल का अंदेशा जताया। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ एक स्ट्रैटेजी के तहत माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा—”यह किसी की गलती नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही सोची-समझी साजिश (Strategically planned movement) है। चीजें जानबूझकर की जा रही हैं।
यह सब मुझे मेरे परिवार से दूर करने और समाज में मेरी छवि को धूमिल (tarnish) करने का प्लान था। मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी चीज पर फोकस नहीं किया।” उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनकी पर्सनल लाइफ या किसी अफेयर की खबरें उड़ भी रही हैं, तो इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि वह सिर्फ अपने काम और प्रोफेशनल रिश्तों पर ध्यान दे रहे हैं।







