Emraan Hashmi Accident
Emraan Hashmi Accident

Emraan Hashmi Accident : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-रोमांस फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ (Gunmaaster G9) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। क्लाइमैक्स सीन के लिए फिल्झाए जा रहे एक खतरनाक कार-फ्लिप स्टंट के दौरान नियंत्रण बिगड़ने से एक बड़ा हादसा हो सकता था, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए।

क्या है पूरा मामला?

सामने आए एक बीटीएस (BTS) वीडियो के मुताबिक, फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान एक कार को क्रेन से हवा में लटकाया गया था। यह कार अचानक हवा में पलट गई और नीचे खड़ी एक काली वैन पर जा गिरी। यह हादसा इतना खतरनाक था कि पलटी हुई कार सीधे इमरान हाशमी के चेहरे के बेहद करीब आकर रुकी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि यह कोई प्लान्ड शॉट था या शूटिंग के दौरान कुछ गड़बड़ हो गई थी।

हरिद्वार शूटिंग के दौरान भी विवादों में रही थी फिल्म

यह पहली बार नहीं है जब ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग किसी मुश्किल या विवाद में फंसी हो। इससे पहले जून महीने में जब फिल्म की स्टार कास्ट हरिद्वार में शूटिंग कर रही थी, तब स्थानीय लोगों ने फिल्म के सेट को एक असली बार समझ लिया था, जिसके बाद काफी हंगामा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।

इस पर सफाई देते हुए निर्माता दीपक मुकुट (Deepak Mukut) ने हैरानी जताते हुए कहा था, “हम बिना किसी की भावनाओं को आहत किए, तय स्थानों पर जरूरी प्रॉप्स के साथ शूटिंग करने जाते हैं। हम हमेशा सिस्टम का सम्मान करते हैं और सभी नियमों का पालन करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा था कि एक हिंदू होने के नाते वे कभी हरिद्वार में बार खोलने की सोच भी नहीं सकते। स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद इस मामले को सुलझा लिया गया था।

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

स्टार कास्ट: ‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza), अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्देशन व निर्माण: इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त (Aditya Datt) कर रहे हैं। वहीं, इसे दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता आहिर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सोहम राॅकस्टार एंटरटेनमेंट इसे प्रेजेंट कर रहा है।

रिलीज डेट: यह फिल्म इसी साल 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी इससे पहले फिल्म ‘आवारापन 2’ में नजर आए थे, जो इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here