HomeEntertainment Newsकरवा चौथ पर पोस्ट की सलमान-ऐश्वर्या की फोटो, भड़के फैंस ने भंसाली...

करवा चौथ पर पोस्ट की सलमान-ऐश्वर्या की फोटो, भड़के फैंस ने भंसाली प्रोडक्शंस को घेरा

Bhansali Productions Trolled : फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शंस (Bhansali Productions) सोशल मीडिया पर नेटिजन्स और फैंस के निशाने पर आ गया है। करवा चौथ के पावन अवसर पर भंसाली प्रोडक्शंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनam’ (Hum Dil De Chuke Sanam) से सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की तस्वीरें शेयर की गईं। सलमान और ऐश्वर्या के विवादित अतीत और दोनों के बीच के कड़वे रिश्तों को देखते हुए यह पोस्ट ऐश्वर्या राय के फैंस को बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर भंसाली प्रोडक्शंस और उनकी पीआर (PR) टीम की जमकर क्लास लगा दी।

भंसाली प्रोडक्शंस का विवादित पोस्ट

करवा चौथ की बधाई देते हुए भंसाली प्रोडक्शंस ने सलमान और ऐश्वर्या की रोमांटिक तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना! हैप्पी करवा चौथ।”

‘हम दिल दे चुके सनम’ इकलौती ऐसी फिल्म थी जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिकाओं में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म के सेट से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप काफी विवादित रहा।

सोशल मीडिया और रेडिट पर भड़के यूजर्स: “शुद्ध दुष्टता और अटेंशन फार्मिंग”

इस पोस्ट के सामने आते ही ऐश्वर्या राय के फैंस और रेडिट (Reddit) यूज़र्स ने भंसाली प्रोडक्शंस पर भड़ास निकालना शुरू कर दिया। कई लोगों का मानना था कि भंसाली की टीम ने जानबूझकर विवाद पैदा करने के लिए यह पोस्ट किया है। यूजर्स के तीखे कमेंट्स:

एक यूजर ने लिखा: “जिसने भी इन तस्वीरों का इस्तेमाल किया है (चाहे सोशल मीडिया इंटर्न्स हों या भंसाली का पीआर), करवा चौथ पर इन तस्वीरों को पोस्ट करना शर्मनाक है। उन्हें अच्छी तरह पता था कि वे क्या कर रहे हैं।”

दूसरे यूजर ने लिखा: “यह बेहद घिनौना और शुद्ध दुष्टता (Pure Evil) है।” एक अन्य यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए लिखा: “यह भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा केवल अटेंशन फार्मिंग (Attention Farming) की जा रही है।

अब इसकी वजह से लोग भंसाली के बारे में बात करेंगे, जो उनकी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love and War) की रिलीज से 2 महीने पहले उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।” वहीं एक यूजर ने तंज कसा: “इन दोनों को विशेष रूप से पोस्ट करने की हिम्मत तो देखो। बॉलीवुड के बेकार होने की अपनी वजहें हैं।”

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का विवादित अतीत

ऐश्वर्या राय के फैंस के भड़कने की मुख्य वजह सलमान खान और उनके बीच का पुराना विवाद है। ऐश्वर्या राय के आरोप: ऐश्वर्या राय ने अपने ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में सलमान खान पर चीटिंग करने और शारीरिक रूप से प्रताड़ित (Physical Abuse) करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ब्रेकअप के बाद भी सलमान उन्हें फोन करके परेशान करते थे और कई बार उनके साथ मारपीट भी की, हालांकि किस्मत से चेहरे या शरीर पर कोई स्थायी निशान नहीं पड़े।

सलमान खान का इनकार: दूसरी ओर, सलमान खान ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है। एक पुराने इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला से बातचीत के दौरान सलमान ने मेज पर हाथ मारते हुए कहा था कि अगर वह वाकई इतने हिंसक होते तो कोई भी इंसान उनके इस बर्ताव को बर्दाश्त नहीं कर पाता और ऐश्वर्या उनके सामने टिक नहीं पातीं। करवा चौथ जैसे मौके पर दोनों की पुरानी यादों को इस तरह से इस्तेमाल करने पर अब भंसाली प्रोडक्शंस को सोशल मीडिया पर भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments