HomeEntertainment Newsशाहरुख खान से तुलना पर बोले आर्यन खान, सुनाया सलमान खान से...

शाहरुख खान से तुलना पर बोले आर्यन खान, सुनाया सलमान खान से जुड़ा मजेदार किस्सा

Aryan Khan On Shah Rukh Khan Comparison : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने अभिनय के बजाय निर्देशन की दुनिया चुनकर पहले ही अपनी अलग राह बना ली है। हाल ही में 19 नवंबर को अमेरिकी मैगजीन ‘TIME’ ने अपनी पहली ‘TIME100 Next India’ लिस्ट जारी की, जिसमें देश की 100 उभरती हस्तियों के बीच आर्यन खान को भी जगह मिली है।

इस खास उपलब्धि के बाद मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में आर्यन ने अपने पिता से होने वाली तुलना, अपनी वेब सीरीज में सलमान खान (Salman Khan) के यादगार कैमियो और अपने क्रिएटिव सफर को लेकर बेहद दिलचस्प बातें साझा कीं।

“नंबर-1 इंसान से तुलना होना मेरे लिए तारीफ की बात है”

जब इंटरव्यू में आर्यन खान से पूछा गया कि शाहरुख खान की संतान होने के नाते अक्सर उनसे तुलना की जाती है, तो इस पर उनका क्या नजरिया है? इस सवाल का जवाब आर्यन ने बेहद सहज और आत्मविश्वास भरे अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि हर किसी की तुलना उनसे की जाती रही है और अगर वे भी उन लोगों में शामिल हैं, तो इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं है।

Advertise HereReach Bollywood, Bigg Boss & TV fans · 728×90~70.1K impressions/mo~245 clicks/moAdvertise Now →

आर्यन के मुताबिक, नंबर-1 शख्सियत से तुलना होना उनके लिए एक तारीफ की तरह है क्योंकि शाहरुख खान अपने आप में एक अलग ही दुनिया और प्रभाव रखते हैं। उन्होंने अपने पिता की असाधारण क्षमता और कद को बयां करते हुए उनके लिए ‘बीस्ट’ शब्द का इस्तेमाल किया और माना कि पिता की विशाल लोकप्रियता के बीच अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाना उनका लक्ष्य है।

जब खुद चलकर आर्यन के सेट पर पहुंचे सलमान खान

Aryan Khan On Shah Rukh Khan Comparison: जानिए पूरी खबर

बातचीत के दौरान आर्यन खान ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads of Bollywood)* में सलमान खान के कैमियो से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा भी सुनाया। आर्यन ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सलमान खान भी उसी लोकेशन पर मौजूद हैं। उन्होंने सलमान की टीम को संदेश भेजा कि क्या वे उनसे मिलने आ सकते हैं, लेकिन भाईजान ने खुद आर्यन के सेट पर आने की इच्छा जता दी।

आर्यन ने बताया कि जैसे ही उन्हें सलमान के आने की खबर मिली, उन्होंने अपने सिनेमैटोग्राफर से एक शॉट तैयार रखने को कहा। जब सलमान सेट पर आए, तो उन्होंने सीधा पूछा कि ‘पोजिशन क्या है?’ इस पर आर्यन ने तुरंत एक डायलॉग गढ़ा और उन्हें कैमरे के सामने खड़ा कर दिया, जिससे सीरीज का एक बेहद यादगार सीन तैयार हो गया।

2025 में निर्देशन से की शुरुआत, व्यंग्य के अंदाज में दिखाई इंडस्ट्री की झलक

साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर आई ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए आर्यन खान ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इस सीरीज में फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध, स्टारडम, नेपोटिज्म, पर्दे के पीछे की हलचल और राजनीति को व्यंग्यपूर्ण अंदाज में पिरोया गया था। सीरीज में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, सहर बांबा, बॉबी देओल, मोना सिंह, मनोज पाहवा और रजत बेदी जैसे कलाकारों के साथ शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के कैमियो भी देखने को मिले थे।

विशाल भारद्वाज ने की आर्यन की विनम्रता और अलग सोच की तारीफ

TIME100 Next India में आर्यन के चुने जाने पर मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने भी उनके बारे में अपने विचार लिखे। विशाल ने बताया कि पहली मुलाकात से पहले उन्हें लगा था कि शाहरुख खान का बेटा होने के कारण आर्यन में शायद स्टार किड वाला रवैया या घमंड हो सकता है, लेकिन उनसे मिलने के बाद यह सोच पूरी तरह बदल गई।

विशाल भारद्वाज के अनुसार, आर्यन बेहद शालीन और सम्मान से पेश आने वाले इंसान हैं, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अनोखा है और वे खुद पर भी हंसने का माद्दा रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आर्यन की रचनात्मक सोच शाहरुख खान से काफी भिन्न है। गौरतलब है कि इस लिस्ट में आर्यन के साथ पायल कपाड़िया और थेजा रियो एक साथ कवर पर नजर आए हैं, जबकि आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ, अनिरुद्ध रविचंदर, सामंथा रुथ प्रभु, साई पल्लवी और विक्की कौशल समेत कई नाम शामिल हैं। लिस्ट का प्रिंट एडिशन 7 दिसंबर को आएगा और 12 दिसंबर को मुंबई में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Richa Mishra Tiwari
Richa Mishra Tiwari
रिचा मिश्रा तिवारी Film Window की हिंदी एंटरटेनमेंट कवरेज का प्रमुख नाम हैं। बॉलीवुड की ताज़ा खबरें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सोशल मीडिया पर फिल्मों का रिएक्शन, बिग बॉस और सितारों से जुड़े कानूनी मामले, सब कुछ सरल और साफ़ हिंदी में। Richa Mishra Tiwari writes Film Window's Hindi coverage of Bollywood, box office and celebrity news.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments