HomeEntertainment Newsसामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु बने माता-पिता, बेटे का नाम रखा...

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु बने माता-पिता, बेटे का नाम रखा ‘देव निदिमोरु

Samantha Ruth Prabhu Blessed With Baby Boy : साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और उनके फिल्ममेकर पति राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। यह चर्चित कपल अब माता-पिता बन गया है। सामंथा ने गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी साझा की और अपने नन्हे राजकुमार की पहली झलक दिखाने के साथ ही उसके नाम का भी खुलासा कर दिया है।

‘देव निदिमोरु’ रखा बेटे का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर लिखी दिल की बात

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें क्रीम रंग के कपड़ों में लिपटा नन्हा बच्चा अपनी मां की छोटी उंगली थामे नजर आ रहा है (हालांकि इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर पर एआई कंटेंट का लेबल लगा हुआ दिखाई दिया)।

इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए सामंथा और राज ने संयुक्त रूप से कैप्शन में लिखा कि हमारा प्यारा बेटा ‘देव निदिमोरु’ (DEV NIDIMORU), 19.11.2026, हमारे दिल आज जितने खुश हैं, उतने पहले कभी नहीं थे। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

Advertise HereReach Bollywood, Bigg Boss & TV fans · 728×90~70.1K impressions/mo~245 clicks/moAdvertise Now →

वरलक्ष्मी सरथकुमार ने कपल को ढेर सारा प्यार भेजा, वहीं सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ (Maa Inti Bangaaram) की को-स्टार श्रीमुखी ने उत्साह जताते हुए उन्हें बधाई दी। इसके अलावा सोफी चौधरी समेत फिल्म जगत की तमाम हस्तियों और फैंस ने तीनों के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।

हाल ही में संपन्न हुई थी ‘मातृ शिशु मंगल आशीर्वादम’ की रस्म

बेटे के जन्म से पहले सामंथा और राज के परिवार में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जश्न का माहौल था। सितंबर में हुए पारंपरिक सीमांतम (गोद भराई) समारोह के बाद, हाल ही में परिवार ने ‘मातृ शिशु मंगल आशीर्वादम’ (Matru Shishu Mangala Ashirvadam) समारोह का आयोजन किया था।

राज निदिमोरु की बहन शीतल ने इस खास रस्म की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा था कि परिवार की सभी बड़ी महिलाएं सामंथा और उस नन्हे मेहमान को आशीर्वाद देने के लिए दूर-दूर से इकट्ठा हुईं, जो पहले से ही उनके दिलों पर राज कर रहा है और जल्द ही उनके साम्राज्य पर राज करेगा। उन्होंने अपने परिवार की उस परंपरा को भी याद किया जिसमें सभी लोग घर के पूजा स्थल पर एक साथ बैठकर भजन और प्रार्थना करते हैं।

शूटिंग से शादी और फिर पेरेंटहुड तक सामंथा और राज का सफर

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की प्रेम कहानी की शुरुआत काम के सिलसिले में हुई थी। दोनों ने सबसे पहले साल 2021 में सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ (The Family Man Season 2) में साथ काम किया था। इसके बाद साल 2024 में दोनों ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ (Citadel: Honey Bunny) के लिए फिर से हाथ मिलाया। इसी दौरान दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा जाने लगा, जिससे उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं।

दिसंबर 2025 में सामंथा और राज ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में पारंपरिक ‘भूत शुद्धि विवाह’ (Bhuta Shuddhi Vivaha) रचाकर अपने रिश्ते को आधिकारिक नाम दिया था। दिलचस्प बात यह है कि सामंथा को अपनी प्रेग्नेंसी का पता तब चला था जब वे राज के साथ अपनी हालिया फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ की शूटिंग कर रही थीं, जिसने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई की है। अब नन्हे देव के आने से उनके परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

Richa Mishra Tiwari
Richa Mishra Tiwari
रिचा मिश्रा तिवारी Film Window की हिंदी एंटरटेनमेंट कवरेज का प्रमुख नाम हैं। बॉलीवुड की ताज़ा खबरें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सोशल मीडिया पर फिल्मों का रिएक्शन, बिग बॉस और सितारों से जुड़े कानूनी मामले, सब कुछ सरल और साफ़ हिंदी में। Richa Mishra Tiwari writes Film Window's Hindi coverage of Bollywood, box office and celebrity news.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments