HomeEntertainment Newsईशा सिंह की मां के वायरल वॉयस नोट और धोखा देने के...

ईशा सिंह की मां के वायरल वॉयस नोट और धोखा देने के आरोपों के बाद अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, की प्राइवेसी की अपील

Avinash Mishra On Eisha Singh Breakup : टीवी की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) के ब्रेकअप की खबरों ने इन दिनों मनोरंजन जगत में हलचल मचा रखी है। ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में बनी इनकी गहरी दोस्ती और फिर प्यार के रिश्ते में अचानक आई दरार ने फैंस को हैरान कर दिया है।

हाल ही में ईशा सिंह की मां का एक कथित वॉयस नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अविनाश पर ईशा को धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। अब इस पूरे विवाद और ब्रेकअप की अटकलों पर खुद अविनाश मिश्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

“हर चीज व्यूज और एंगेजमेंट के लिए नहीं होती, लोगों को चैन से जीने दें”

बढ़ते विवादों और सोशल मीडिया पर हो रही तरह-तरह की बातों के बीच अविनाश मिश्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर कर लोगों और मीडिया से प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की है। अविनाश ने लिखा कि दोस्तों, आइए इन सब बातों को पीछे छोड़ें और आगे बढ़ें। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए बेहद कठिन रहे हैं।

Advertise HereReach Bollywood, Bigg Boss & TV fans · 728×90~70.1K impressions/mo~245 clicks/moAdvertise Now →

उन्होंने मीडिया पेजों से निवेदन करते हुए कहा कि वे हर किसी की निजता का सम्मान करें। अविनाश ने बेहद सख्त और साफ शब्दों में लिखा कि रिश्ते बेहद निजी होते हैं, न कि कोई पब्लिक एंटरटेनमेंट। हर चीज सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट बटोरने के लिए नहीं होती, इसलिए लोगों को शांति से जीने दें।

WhatsApp Image 2026 11 19 at 3.17.09 PM

रिलेशनशिप ऑफिशियल करने के कुछ ही दिनों बाद टूटा रिश्ता

गौरतलब है कि अक्टूबर में जब अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) की ट्रॉफी जीती थी, तब ईशा सिंह हर कदम पर उनके साथ खड़ी नजर आई थीं और उनकी जीत पर काफी भावुक भी हो गई थीं। इसके बाद 8 नवंबर को दोनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ (Pati Patni Aur Panga Season 2) में साथ पहुंचे थे।

Avinash Mishra On Eisha Singh Breakup: जानिए पूरी खबर

इस शो पर ईशा ने कहा था कि जब तक कुछ ऑफिशियल नहीं होता, वे किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं, जिस पर अविनाश ने सबके सामने अपने प्यार का इकरार करते हुए कहा था कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्तों से कहीं बढ़कर हैं। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस एपिसोड के कुछ ही दिनों बाद ईशा और अविनाश ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे इनके अलग होने की खबरों को हवा मिल गई।

ईशा की मां के वायरल वॉयस नोट में लगे थे धोखे के आरोप

ब्रेकअप की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर ईशा सिंह की मां का एक कथित वॉयस नोट वायरल हो गया, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया। इस वॉयस नोट में उन्होंने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए अविनाश पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अविनाश ने रिश्ते के लिए हामी भरी थी और बात आगे बढ़ी थी, तभी उनका परिवार भी राजी हुआ था, वरना कोई भी मां अपनी बेटी को ऐसे प्लेटफॉर्म पर यह सब कहने के लिए नहीं भेजती।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज अविनाश के खिलाफ कुछ कहा जाता, तो वे खुद उनके साथ खड़ी होतीं क्योंकि वे उनके परिवार का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन बीच में जो भी धोखाधड़ी हुई है, अब उन बातों को फैलाने का कोई फायदा नहीं है। वॉयस नोट में उन्होंने अपनी बेटी के दर्द का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को नहीं पता कि ईशा किस दौर से गुजरी है और घर का माहौल कैसा था, परिवार ने उसे संभालने और शांति देने की कितनी कोशिश की है।

शो पर आने से पहले ही हो चुका था दोनों का ब्रेकअप!

इस पूरे मामले पर ईशा सिंह के एक करीबी सूत्र ने एक अहम खुलासा करते हुए बताया कि असल में अविनाश और ईशा का ब्रेकअप ‘पति पत्नी और पंगा’ शो में जाने से पहले ही हो चुका था। दोनों केवल अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने के लिए एक साथ उस शो में शामिल हुए थे।

सूत्र ने उन अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि ईशा ने अविनाश के फोन में कुछ तस्वीरें देख ली थीं। सूत्र के मुताबिक, ईशा इस समय गहरे सदमे और डिप्रेशन में हैं और बेहद आहत हैं, यही वजह है कि वे मानसिक शांति की तलाश में उज्जैन स्थित महाकाली मंदिर भी गई थीं।

Richa Mishra Tiwari
Richa Mishra Tiwari
रिचा मिश्रा तिवारी Film Window की हिंदी एंटरटेनमेंट कवरेज का प्रमुख नाम हैं। बॉलीवुड की ताज़ा खबरें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सोशल मीडिया पर फिल्मों का रिएक्शन, बिग बॉस और सितारों से जुड़े कानूनी मामले, सब कुछ सरल और साफ़ हिंदी में। Richa Mishra Tiwari writes Film Window's Hindi coverage of Bollywood, box office and celebrity news.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments