Vijay & Rashmika Cyber Crime Complaint : दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने सितारे और नवविवाहित जोड़ा विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही तीखी ट्रोलिंग और फेक कंटेंट के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में एक टॉक शो के दौरान अपने रिश्ते पर दिए गए बयानों के बाद से दोनों को सोशल मीडिया पर काफी टारगेट किया जा रहा था। अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए विजय और रश्मिका की टीम (‘टीम विरोश’ – Team Virosh) ने हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा विवाद और स्टार्स ने किस तरह से ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया है।
हैदराबाद साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज
अभिनेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली ‘टीम विरोश’ के एक प्रतिनिधि ने व्यक्तिगत रूप से हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों के समक्ष यह शिकायत सौंपी है।झूठी सामग्री और फर्जी स्क्रीनशॉट: शिकायत में सोशल मीडिया पर घूम रहे फर्जी दावों, एडिटेड/मैनिप्युलेटेड स्क्रीनशॉट, गलत पहचान (Impersonation) और जानबूझकर की जा रही प्रताड़ना (Targeted Harassment) का उल्लेख किया गया है।
पेड़ कैंपेन की जांच की मांग: टीम ने अधिकारियों से यह जांच करने का भी अनुरोध किया है कि क्या यह सब किसी संगठित (Coordinated) या पेड कैंपेन (Paid Campaign) के तहत किया जा रहा है।
कानूनी रुख: टीम का कहना है कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन आलोचना और फर्जी सामग्री को सच बनाकर पेश करने के बीच एक स्पष्ट रेखा होनी चाहिए। इस मामले में पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा का ट्रॉलर्स को करारा जवाब
साइबर शिकायत दर्ज होने से ठीक पहले, रश्मिका और विजय दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्रॉलर्स को तीखा जवाब दिया रश्मिका का 8 पन्नों का नोट: रश्मिका ने एक लंबा बयान जारी करते हुए लिखा, “मैं अपने पार्टनर के साथ बेहद खुश और ऑब्सessed हूँ। इसमें गलत क्या है?” उन्होंने फेमिनिज्म के नाम पर बुली करने वालों की आलोचना की और बताया कि शादी से पहले थोड़ा समय लेना दोनों की आपसी समझ का हिस्सा था।
विजय देवरकोंडा की सख्त पोस्ट: विजय ने रश्मिका के साथ अपनी एक तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी पत्नी, मेरी महिला… मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला ❤️। हम दोनों बेहद खुश हैं। यदि यह हमारे और पूरी दुनिया के बीच की लड़ाई है, तो ऐसा ही सही। जो लोग प्यार का जश्न मनाते हैं उन्हें ढेर सारा प्यार। और बाकी सभी लोग अपने काम से काम रखें।”
क्या था पूरा विवाद और कैसे हुई शुरुआत?
इस पूरे विवाद की शुरुआत एक सेलिब्रिटी टॉक शो के दौरान हुई बातचीत के बाद हुई। शो के दौरान विजय देवरकोंडा ने मजाक में कहा था कि रश्मिका को शादी के लिए उनसे 100 बार पूछना पड़ा था, वहीं रश्मिका ने कहा था कि विजय को मनाने में एक साल की बातचीत लगी।
इस बातचीत के बाद इंटरनेट यूजर्स ने रश्मिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया और पुराने इंटरव्यूज के सीन्स को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाने लगा, जिससे यह दिखाया जा सके कि विजय रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं हैं।
आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सबसे पहले 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और फिर 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में एक साथ काम किया था। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों को 2026 की फिल्म ‘रणबाली’ में भी एक साथ देखा गया था।

