Bigg Boss Exclusive News: बिग बॉस के घर से इस वक्त की एक बड़ी और एक्सक्लूसिव ख
Film Window Exclusive: बिग बॉस के घर से इस वक्त की बड़ी एक्सक्लूसिव खबर सामने आ रही है। Film Window को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, Gullu के कैप्टन बनने के बाद घर में राशन से जुड़ा एक खास टास्क हुआ, लेकिन इस टास्क का नतीजा घरवालों के लिए काफी बड़ा झटका लेकर आया।
Gullu के कैप्टन बनने के बाद हुआ राशन टास्क
Film Window Exclusive News के मुताबिक, Gullu के कैप्टन बनने के बाद बिग बॉस ने घर में राशन हासिल करने के लिए एक टास्क रखा।
इस टास्क में गुल्लु से और घरवालों से उनके साथ रह रहे दूसरे कंटेस्टेंट्स को लेकर सवाल पूछे गए। सवाल कुछ इस तरह के थे कि घर में सबसे ज्यादा बिचिंग करने वाला इंसान कौन है, या फिर किसी खास कैटेगरी में घरवालों की राय किस कंटेस्टेंट को लेकर क्या है।
Gullu और घरवालों के जवाब होने थे मैच
टास्क का पूरा गेम जवाबों के मैच होने पर आधारित था। यानी अगर Gullu और घरवालों की तरफ से किसी सवाल का जवाब एक जैसा होता, तो उसके बदले घर में राशन मिलता।
उदाहरण के तौर पर अगर सवाल पूछा गया कि “घर में सबसे ज्यादा बिचिंग कौन करता है?” और Gullu तथा घरवालों का जवाब एक ही कंटेस्टेंट के नाम पर आता, तो वह जवाब मैच माना जाता और घरवालों को राशन मिलता।
लेकिन इस टास्क में घरवालों की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
एक भी जवाब नहीं हुआ मैच!
Film Window को मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक, Gullu और घरवालों के बीच एक भी जवाब मैच नहीं हुआ।
यानी जिन सवालों के जवाब घरवालों और Gullu से लिए गए, उनमें एक भी जवाब ऐसा नहीं था जो आपस में मैच कर सके।
इसका सीधा असर घर के राशन पर पड़ा और इस हफ्ते का पूरा राशन रद्द कर दिया गया।
इसका मतलब है कि फिलहाल घरवालों को इस हफ्ते राशन नहीं मिलेगा।
क्या राशन टास्क के बाद बढ़ेगा घर में तनाव?
बिग बॉस के घर में राशन को लेकर अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद देखने को मिलता है। ऐसे में इस हफ्ते राशन रद्द होने के बाद घर के अंदर माहौल और गरमा सकता है।Bigg Boss की हर Exclusive और Latest खबर के लिए जुड़े रहिए Film Window के साथ।






