Sambhavna Seth Twins Face Reveal: एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) की जिंदगी में आखिरकार वो खूबसूरत पल आ ही गया जिसका वे पिछले 10 साल से इंतजार कर रहे थे। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर इस कपल ने अपने परिवार की मौजूदगी में पहली बार अपने जुड़वां बच्चों का चेहरा दुनिया को दिखाया है। बप्पा के सामने हुए इस फेस रिवील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं।
10 साल का लंबा इंतजार और 7 IVF का दर्द
संभावना और अविनाश के लिए माता-पिता बनने का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। शादी के बाद से ही पैरेंटहुड की चाहत रखने वाले इस कपल को एक दशक तक संघर्ष करना पड़ा। एक इंटरव्यू में संभावना ने बताया था कि उन्होंने शादी से पहले ही अपने एम्ब्रियो फ्रीज करवा लिए थे ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
7 बार फेल हुए IVF साइकिल्स
संभावना को एक-दो नहीं बल्कि लगातार 7 बार IVF साइकिल्स के दर्दनाक दौर से गुजरना पड़ा। बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने और हर बार हाथ असफलता लगने से उनका शारीरिक और मानसिक रूप से बुरा हाल हो गया था।इन मुश्किलों के बीच संभावना का मिसकैरेज भी हुआ, जिसके गहरे जख्मों ने उनकी आत्मा तक को झकझोर दिया था। हालांकि, इस बुरे वक्त में दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा।
सरोगेसी से पूरी हुई मुराद, बच्चों के नाम हैं बेहद प्यारे
लगातार असफलताओं और मेडिकल चुनौतियों का सामना करने के बाद आखिरकार कपल ने सरोगेसी का रास्ता चुना। 4 जून 2026 को उनके घर एक साथ दो खुशियां (जुड़वां बच्चे) आईं। कपल ने अपने बेटे का नाम युगार्थ और बेटी का नाम ध्वजाह रखा है।
गणेशोत्सव पर किया फेस रिवील
बप्पा के घर आने और पूरे परिवार के साथ होने पर कपल ने बच्चों का चेहरा सबके सामने लाने का फैसला किया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच उन्होंने अपने बच्चों का शानदार फोटोशूट भी कराया और फैंस को उनकी पहली झलक दिखाई।
अस्पताल के वो इमोशनल पल
सामने आए नए व्लॉग में बच्चों के जन्म के दौरान अस्पताल में बिताए गए उन पलों की झलकियां भी दिखाई गई हैं, जब लंबे इंतजार के बाद कपल की खुशी आंसुओं के जरिए छलक पड़ी थी। 10 साल के लंबे संघर्ष, आंसुओं और उम्मीद के बाद मिली यह डबल खुशी अब उनके परिवार में बप्पा के आशीर्वाद की तरह आई है, और फैंस इस प्यारे परिवार को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
Also Read : Disha Salian Case: FIR में नाम आने पर Sooraj Pancholi ने दी सफाई, बोले- ‘मैं दिशा से कभी मिला ही नहीं’







