HomeEntertainment Newsउपासना कामिनेनी ने पैरेंटिंग में जेंडर इक्वालिटी पर की बात, कहा- पिता...

उपासना कामिनेनी ने पैरेंटिंग में जेंडर इक्वालिटी पर की बात, कहा- पिता कोई एहसान नहीं कर रहेl

2 / 100 SEO Score

Upasana Konidela On Parenting : साउथ सिनेमा के मेगा पावरस्टार राम चरण (Ram Charan) की पत्नी और जानी-मानी बिजनेसवुमन उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) अपने बेबाक विचारों और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उपासना विशाखापत्तनम में आयोजित ‘CII पार्टनरशिप समिट 2026’ (CII Partnership Summit 2026) में शामिल हुईं।

इस दौरान आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश (Nara Lokesh) के साथ बातचीत करते हुए उपासना ने भारतीय घरों में बच्चों की परवरिश (Parenting Roles) और जेंडर डायनामिक्स पर बेहद महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों के सामान्य काम करने पर पिता की तो खूब तारीफ होती है, लेकिन मां के लिए इसे केवल एक फर्ज मान लिया जाता है।

पिता कोई एहसान नहीं कर रहे, वह सिर्फ पैरेंटिंग कर रहे हैं”

    बातचीत के दौरान जब मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि बचपन से ही यह सिखाया जाना चाहिए कि घर की जिम्मेदारी 50-50 की होती है, तो उपासना ने इस बात का पूरा समर्थन किया। उन्होंने समाज की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा जब एक पिता अपने बच्चे को खाना खिलाता है या डायपर बदलता है, तो मां और घर के बाकी लोग तालियां बजाने लगते हैं और कहते हैं— ‘ओह, यह कितना अच्छा है, तुम कितने अच्छे पिता हो।’ लेकिन जब यही काम मां करती है, तो मेरे लिए कोई तालियां क्यों नहीं बजाता? जब तक यह सोच घर से नहीं बदलेगी, तब तक यह कॉर्पोरेट बोर्डरूम में भी नहीं बदलेगी। पिता किसी पर कोई एहसान नहीं कर रहा है, वह बस अपनी पैरेंटिंग की जिम्मेदारी निभा रहा है।”

    Advertise HereReach Bollywood, Bigg Boss & TV fans · 728×90~70.1K impressions/mo~245 clicks/moAdvertise Now →

    उपासना ने स्वीकार की अपनी गलती— “मुझे भी यह बहुत क्यूट लगता था”

    उपासना ने बेहद ईमानदारी से यह भी स्वीकार किया कि एक पत्नी के तौर पर वह खुद भी कभी-कभी इस सोच का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा:एक पत्नी के रूप में भी कभी-कभी मैं ऐसा करती हूं। जब राम चरण मेरे बच्चों को खाना खिलाते हैं, तो मुझे यह बहुत ही क्यूट लगता है। लेकिन अब मैं समझती हूं कि यह बिल्कुल सामान्य बात है। यह माता-पिता दोनों के करने के लिए एक बेहद नॉर्मल काम है।”

    उन्होंने आगे कहा कि लैंगिक समानता (Gender Equality) को हमारे शिक्षा पाठ्यक्रम (Curriculum) और परवरिश का हिस्सा बनाना होगा। साथ ही, माताओं को भी चाहिए कि जब उनके बेटे घर का कोई काम करें, तो वे उसका बहुत बड़ा बतंगड़ या तारीफों के पुल न बांधें, तभी पूरा सिस्टम आगे बढ़ पाएगा।

    राम चरण और उपासना की फैमिली व वर्कफ्रंट

    बता दें कि अपोलो हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना और राम चरण ने साल 2011 में सगाई के बाद 2012 में शादी की थी। दोनों कॉलेज के दिनों से अच्छे दोस्त थे और 2009 की सुपरहिट फिल्म ‘मगधीरा’ की शूटिंग के दौरान राम चरण को उपासना के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ था।

    राम चरण के प्रोजेक्ट्स: वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण आखिरी बार बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) में जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे, हालांकि फिल्म में जान्हवी के किरदार के चित्रण को लेकर काफी आलोचना भी हुई थी। फिलहाल राम चरण डायरेक्टर सुकुमार के साथ अपनी अगली अनाम फिल्म ‘RC 17’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘रंगस्थलम’ के बाद दोनों की साथ में वापसी है।

    तीन बच्चों के माता-पिता: शादी के 11 साल बाद 2023 में दोनों ने अपनी पहली बेटी क्लिन कारा (Klin Kaara) का स्वागत किया। इसके बाद इसी साल जनवरी (2026) में उपासना ने जुड़वा बच्चों— शिवराम (Shivram) और अनवीरा देवी (Anveera Devi) को जन्म दिया।

    Richa Mishra Tiwari
    Richa Mishra Tiwari
    रिचा मिश्रा तिवारी Film Window की हिंदी एंटरटेनमेंट कवरेज का प्रमुख नाम हैं। बॉलीवुड की ताज़ा खबरें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सोशल मीडिया पर फिल्मों का रिएक्शन, बिग बॉस और सितारों से जुड़े कानूनी मामले, सब कुछ सरल और साफ़ हिंदी में। Richa Mishra Tiwari writes Film Window's Hindi coverage of Bollywood, box office and celebrity news.
    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments