HomeEntertainment NewsBollywoodरावण पूरी तरह बुरा नहीं था, रामायण के एलए प्रीमियर पर साई...

रावण पूरी तरह बुरा नहीं था, रामायण के एलए प्रीमियर पर साई पल्लवी के बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Sai Pallavi Ravana statement : नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायणम्’ (Ramayan) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म की रिलीज से पहले 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में इसका एक भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई।

इस दौरान माता सीता का किरदार निभा रही एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रावण के चरित्र को लेकर दिए गए उनके एक बयान पर इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या था साई पल्लवी का विवादित बयान?

रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान साई पल्लवी ने बात की कि कैसे यह फिल्म वैश्विक दर्शकों को भारतीय संस्कृति और हमारे महाकाव्यों से रूबरू करा सकती है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने रावण के किरदार और मानवीय स्वभाव को लेकर एक टिप्पणी की, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

साई पल्लवी ने कहा – एक ग्रंथ के रूप में, मुझे लगता है कि यदि आप एक आस्तिक (Believer) हैं, तो आप आत्मनिरीक्षण (Introspect) करने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि आपके अंदर क्या अच्छा और बुरा है, और समय के साथ खुद को सुधारना सीखेंगे। क्योंकि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं था। और यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने अंदर के रावण को पहचानें और समय के साथ बदलाव करें।”

सोशल मीडिया पर बंटी राय: लोगों के मिले-जुले रिएक्शन

साई पल्लवी के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए। जहां कुछ लोगों ने उनके शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताई, वहीं कई फैंस उनके बचाव में भी उतरेl एक यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “इस तरह के बयानों से बचा जाना चाहिए क्योंकि इससे केवल नकारात्मकता और विवाद को बढ़ावा मिलेगा।” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “एक महिला अपने अपहरणकर्ता की तारीफ कर रही है।” कुछ लोगों ने तो उन्हें इस बयान के चलते भविष्य में भारी विरोध (Backlash) का सामना करने की चिंता भी जताई।

समर्थन करने वाले यूजर्स: दूसरी तरफ, कई फैंस ने उनके बयान का सही अर्थ समझाते हुए उनका बचाव किया। एक यूजर ने लिखा, “‘पूरी तरह बुरा नहीं’ का मतलब एक ऐसा व्यक्ति है जिसमें कुछ बुरी और कुछ अच्छी क्वालिटी होती हैं। मेरे विचार से यह कोई विवादित बात नहीं है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लोग हर बात पर विवाद चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर रावण की तुलना हमारे अंदर के आंतरिक राक्षस से की है, जो हर किसी के अंदर होता है और जिसे हमें जीतना चाहिए।”

फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

नितेश तिवारी की यह मेगा-बजट फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैl फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और सुपरस्टार यश (रावण की भूमिका में) नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रहा है, जबकि दूसरा भाग दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments