HomeEntertainment NewsBollywoodअन्नू कपूर के 'दूधिया बदन' वाले बयान पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी...

अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले बयान पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी,कहा- ‘फिल्टर करना बहुत जरूरी हैl

Tamannaah Bhatia On Annu Kapoor : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) के उस विवादित बयान पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने तमन्ना के रंग-रूप को लेकर ‘दूधिया बदन’ (Dudhiya Badan) शब्द का इस्तेमाल किया था। एनडीटीवी (NDTV) को दिए एक हालिया इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा कि एक क्रिएटिव इंसान के तौर पर फालतू की बातों को अनसुना करना और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। अन्नू कपूर की इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर लोगों ने महिलाओं को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ (Objectify) करने वाला और सेक्सिस्ट (Sexist) करार दिया था।

फिल्टर करना बहुत जरूरी है, तमन्ना भाटिया का करारा जवाब

इंटरव्यू के दौरान जब तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि क्या ऐसे बयानों से उनकी पब्लिक इमेज या करियर पर फर्क पड़ता है, तो उन्होंने बेहद ही परिपक्वता से जवाब दिया। तमन्ना ने कहा – मुझे लगता है कि एक क्रिएटिव इंसान के तौर पर हमारा सबसे महत्वपूर्ण काम सुनना है।

लेकिन जब हम सुनते हैं, तो उसमें से किस बात को रखना है और किसे ‘फिल्टर’ करके बाहर निकालना है, यह समझना बेहद जरूरी है। क्योंकि आप भी एक महिला हैं, तो आप समझ सकती हैं कि अगर हम ऐसी बातों पर ध्यान देने लगेंगे, तो शायद जिंदगी में आगे ही नहीं बढ़ पाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा – इसलिए मैं ऐसी चीज़ों पर ध्यान ही नहीं देती। मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करती हूँ, जो मैं बनाना चाहती हूँ और जो मेरा एक्टिंग करियर है। मेरे लिए अभिनय एक जिम्मेदारी है जिसे मैं ईमानदारी से निभाती हूँ।”

क्या था अन्नू कपूर का विवादित बयान?

यह पूरा विवाद पिछले साल तब शुरू हुआ था जब अन्नू कपूर पत्रकार शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर मेहमान बनकर पहुंचे थे।’आज की रात’ गाने का जिक्र: बातचीत के दौरान जब होस्ट ने फिल्म ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ का जिक्र किया, जिसमें तमन्ना भाटिया ने अपने डांस से हलचल मचाई थी, तो अन्नू कपूर ने उनकी तारीफ करने के बजाय उनके रंग-रूप पर टिप्पणी की।

अन्नू कपूर के बोल: अन्नू कपूर ने कहा था, “माशाल्लाह क्या दूधिया बदन हैl उन्होंने आगे कहा था, “बहन अपने गाने से, अपने शरीर से, अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुलाती हैं… बहुत अच्छी बात है। देश के ऊपर कृपा होगी अगर हमारे देश के बच्चे अच्छी नींद सोएं।

अगर उनकी और भी कोई इच्छा है तो भगवान उन्हें सामर्थ्य दे कि उनकी इच्छा पूरी हो।” अन्नू कपूर के इस बयान की इंटरनेट पर काफी आलोचना हुई थी और लोगों ने इसे किसी महिला अभिनेत्री के प्रति असम्मानजनक और भद्दा करार दिया था।

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘व्वान’ (Vvaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने करियर के इस चरण में ऐसी भूमिकाएं चुन रही हैं जो उनकी स्थापित स्क्रीन प्रेजेंस और ग्लैमरस इमेज से परे हों। तमन्ना का कहना है कि वह एक्टिंग को एक पेशे से ज्यादा ‘सेवा’ (Service) की तरह देखती हैं और शायद इसीलिए उनका काम लोगों के दिलों तक पहुँचता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments