Ramayana Advance Booking : फिल्ममेकर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और भव्य पौराणिक फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ (Ramayana: Part One) को सिनेमाघरों में आने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे हैं। फिल्म ने रिलीज से दो हफ्ते पहले ही प्री-सेल्स में रफ्तार पकड़ते हुए ₹8.27 करोड़ (ब्लॉक सीटों के साथ) का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े, फिल्म का फाइनल रनटाइम और लेटेस्ट डिटेल्स।
एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े: 8.27 करोड़ के पार पहुंची कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स और लाइव ट्रैकर्स के अनुसार, ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार तेजी से बढ़ रहे हैंl कुल ग्रॉस कलेक्शन (ब्लॉक सीटों के साथ): फिल्म ने भारत में अब तक ₹8.27 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
बिना ब्लॉक सीटों के कलेक्शन: बिना ब्लॉक सीटों के यह आंकड़ा ₹6.25 करोड़ है। टिकटों की ताबड़तोड़ बिक्री: देश भर के 121 शहरों में 3,964 से अधिक शोज़ के लिए 1.47 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। अकेले नेशनल चेन्स (PVR INOX और Cinepolis) में 54,000 से अधिक टिकटें बुक हो चुकी हैं।
भाषा के आधार पर दबदबा: हमेशा की तरह हिंदी वर्जन का बोलबाला है, जो कुल बिक्री का लगभग 90% से 92% हिस्सा (लगभग ₹7.92 करोड़) अकेले संभाल रहा है। इसके बाद कन्नड़ और तेलुगु डब वर्जन का नंबर आता है।
कौन से शहर और राज्य हैं सबसे आगे?
मेट्रो शहरों और बड़े राज्यों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा हैl नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) और मुंबई एडवांस बुकिंग चार्ट में सबसे आगे बने हुए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना के विभिन्न सिनेमाघरों में भी टिकटो की एडवांस बिकवाली तेजी से ऊपर जा रही है।
फिल्म का फाइनल रनटाइम और सेंसर सर्टिफिकेट
फिल्म की लंबाई और सेंसर बोर्ड (CBFC) से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई हैl रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महाकाव्य (Epic) फिल्म का फाइनल रनटाइम 3 घंटे और 15 मिनट का तय किया गया है। U’ सर्टिफिकेट: फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘U’ (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट मिलने की बात सामने आई है, जिसका मतलब है कि परिवार का हर सदस्य बिना किसी आयु बंधन के सिनेमाघरों में इस भव्य गाथा का अनुभव ले सकेगा।
आसमान छूते टिकट के दाम: ₹3,000 तक पहुंची कीमत
प्रीमियम फॉर्मेट्स और खासकर मुंबई के चुनिंदा IMAX थिएटर्स में डिमांड इतनी ज्यादा है कि टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैंl मुंबई में प्रीमियम IMAX फॉर्मेट की कुछ खास सीटों के दाम बढ़कर ₹2,700 से लेकर ₹3,000 के पार पहुंच चुके हैं, इसके बावजूद दर्शक इन्हें हाथों-हाथ खरीद रहे हैं।
यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दिवाली के खास मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और सुपरस्टार यश (रावण) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।






