Kareena-Shahid IIFA Reunion
Kareena-Shahid IIFA Reunion

Kareena-Shahid IIFA Reunion : बॉलीवुड के एक्स-कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक बार फिर अपनी एक मुलाकात को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मुंबई में आयोजित IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब इन दोनों की मुलाकात हुई और इन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया, तो इंटरनेट पर जैसे यादों का सैलाब आ गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं रोक नहीं पा रहे हैं और कल्ट क्लासिक फिल्म ‘जब वी मेट’ के किरदारों को याद करते हुए ‘जब वी मेट 2’ (Jab We Met 2) की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।

IIFA 2027 प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ रीयूनियन

    गुरुवार को मुंबई में आगामी IIFA 2027 के सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस इवेंट में करीना कपूर बेहद स्टाइलिश ब्लैक लेदर टॉप और स्कर्ट में नजर आईं, जबकि शाहिद कपूर हैंडसम व्हाइट सूट में दिखाई दिए। इवेंट के दौरान जब करीना और शाहिद आमने-सामने आए, तो उन्होंने बहुत ही सहजता और गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे को गले लगाया।

    जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस तुरंत इमोशनल हो गए और इम्तियाज अली की उस सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ (2007) की यादों में खो गए, जिसमें दोनों ने ‘गीत’ और ‘आदित्य’ के अमर किरदार निभाए थे।

    इंटरनेट और फैंस का रिएक्शन (क्यों ट्रेंड कर रहा ‘अक्टूबर थ्योरी’?)

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर फैंस के बेहद प्यारे और मजेदार रिएक्शन आ रहे हैंl एक यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा, “यह देखकर मैं क्यों इमोशनल हो रहा हूँ?”एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “हम क्यों इतने खुश हैंl कई फैंस ने उन्हें ‘गीत और आदित्य’ की जोड़ी बताते हुए लिखा, “हमारा रोमन एंपायर,” तो किसी ने लिखा, “हम चाहते हैं कि जब वी मेट का रीयूनियन हो।”

    कुछ यूजर्स ने तो इसे सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही ‘अक्टूबर थ्योरी’ (October Theory) से भी जोड़ दिया, जिसके मुताबिक अक्टूबर का महीना या तो जिंदगी में किसी नए शख्स को लाता है या फिर किसी पुराने एक्स (Ex) से रीयूनियन करवाता है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “दोस्तों, अक्टूबर थ्योरी सच है।”

    पहले भी चर्चा में आ चुका है दोनों का मिलना

    यह पहली बार नहीं है जब करीना और शाहिद के इस तरह मिलने पर लोगों का ध्यान गया हो। इससे पहले मार्च 2025 में जयपुर में हुए एक अवार्ड्स सेरेमनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ग्रीट किया था।

    उस समय इस पर बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा था कि उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा था, “हमारे लिए यह कुछ भी नया नहीं है… आज स्टेज पर मिले और हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं, लेकिन यह हमारे लिए पूरी तरह सामान्य है। अगर लोगों को अच्छा लगा, तो यह अच्छी बात है।”

    पर्सनल फ्रंट और मीरा राजपूत के साथ बॉन्डिंग

    आपको बता दें कि करीना और शाहिद साल 2007 में ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान अलग होने से पहले बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। समय के साथ दोनों अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं

    करीना कपूर ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की, और उनके दो बेटे—तैमूर और जेह हैं। वहीं, शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को मीरा राजपूत से शादी की, और उनके दो बच्चे—बेटी मीशा और बेटा जैन हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत, करीना कपूर के टॉक शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ (What Women Want) में बतौर मेहमान नजर आई थीं।

    शो की शूटिंग के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। फिलहाल IIFA 2027 में करीना और शाहिद के इस अनपेक्षित और सौहार्दपूर्ण मिलन ने एक बार फिर उनके पुराने दौर की यादों को ताजा कर दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here