Tanishaa Mukerji on Bigg Boss: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) अक्सर विवादों, ड्रामे और अचानक बनने वाले लव एंगल्स के लिए जाना जाता है। साल 2013 में आए ‘बिग बॉस सीजन 7’ में अभिनेत्री और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) और अभिनेता अरमान कोहली (Armaan Kohli) के बीच का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा था। अब सालों बाद तनीषा मुखर्जी ने एक पॉडकास्ट में इस रिश्ते और बिग बॉस शो के कड़वे सच पर अपने बेबाक और चौंकाने वाले बयानों से सनसनी फैला दी है। उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए इस शो को मानसिक हेरफेर (manipulation) का खेल करार दिया है।
“मुझसे नकली भावनाएं पैदा कराई गईं, मेकर्स ने किया ब्रेनवॉश”
तनीषा मुखर्जी ने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि कैसे शो के मेकर्स जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां बनाते हैं कि दो लोग एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं।तनीषा ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा:वे आपको ऐसी चीजों में मैनिपुलेट करते हैं। वे आपको एक जैसी अजीब और मुश्किल परिस्थितियों में साथ रखते हैं
जैसे एक साथ जेल में डालना, ताकि आप एक-दूसरे की तकलीफ देखकर सहानुभूति महसूस करें। ये सभी अनुभव आपके भीतर ऐसी फर्जी और नकली भावनाएं (fake emotions) पैदा करते हैं, जो असल में आपकी होती ही नहीं हैं। ये भावनाएं केवल उन परिस्थितियों की वजह से बनती हैं, जिन्हें चुनने का हक आपके पास नहीं होता। यह सब गेम कंट्रोल करने वाले मेकर्स तय करते हैं। ये बातें मुझे बहुत बाद में समझ आईं।”
अरमान कोहली संग ‘ट्रॉमा बॉन्डिंग’ और फिल्म इंडस्ट्री बैकग्राउंड
तनीषा ने बताया कि मेकर्स ने बाद में उन्हें और अरमान को एक ही टीम में रखा, जिससे उनके पास बातचीत के और मौके बने। तनीषा ने कहा कि चूंकि अरमान भी फिल्म इंडस्ट्री परिवार से आते हैं, इसलिए उन्हें उनके साथ एक पुरानी पहचान और कम्फर्ट महसूस हुआ, जो घर के किसी अन्य सदस्य के साथ नहीं था।
उन्होंने आगे कहा कि उन कठिन परिस्थितियों में दोनों के बीच एक तरह की ‘ट्रॉमा बॉन्डिंग’ (Trauma Bonding) हो गई थी। परिस्थिति ऐसी बना दी गई थी जिससे वे खुद को एक टीम मानने लगे थे।
“बिग बॉस से बाहर आने के बाद मनोचिकित्सक के पास जाना पड़ा”
शो से बाहर आने के बाद मानसिक स्थिति पर पड़े असर के बारे में बताते हुए तनीषा ने कहा:शो से बाहर आने के बाद मुझे एक साइकाट्रिस्ट (Psychiatrist) की मदद लेनी पड़ी। बिग बॉस के उस ब्रेनवॉशिंग से बाहर निकलने में मुझे पूरे छह महीने का समय लगा। आपको इस तरह के रियलिटी शो में जाते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है।
हालांकि, आज के बच्चे बहुत अधिक समझदार हैं। मुझे लगता है कि मैं जिस बैकग्राउंड से आती हूँ, वहां मैं एक सुरक्षित दायरे (bubble) में जी रही थी। मैं बहुत ही सीधे-सादे माहौल में पली-बढ़ी थी।जब तक मैंने बिग बॉस के घर में कदम नहीं रखा था, तब तक मैंने जिंदगी में कभी इस तरह के हेरफेर और मैनिपुलेशन का सामना नहीं किया था।”
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली के रिश्ते का इतिहास
- बिग बॉस 7 (2013): रियलिटी शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति स्टैंड लेने के अंदाज ने नेशनल टेलीविजन पर खूब टीआरपी बटोरी थी।
- 2014 में ब्रेकअप: शो खत्म होने के बाद दोनों करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
- अलग विचारधारा: बाद में तनीषा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे दोनों बहुत अलग तरह के इंसान थे और उनकी सोच तथा जीवन जीने की विचारधारा एक-दूसरे से बिल्कुल मेल नहीं खाती थी।







