Ranvir Shorey Death Threats
Ranvir Shorey Death Threats

Ranvir Shorey Death Threats : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा किए जा रहे स्ट्रीट प्रोटेस्ट (सड़क पर प्रदर्शन) की खुलकर आलोचना की थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार जान से मिलने की धमकियां मिल रही हैं. इस गंभीर मामले पर कार्रवाई करते हुए अभिनेता ने मुंबई पुलिस और साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी है.

ईमेल्स के जरिए दी गई जान से मारने की धमकी

रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर उन धमकी भरे ईमेल्स के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं, जो उन्हें भेजे गए थे. ‘राज परिहार’ (Raj Parihar) नाम के एक यूजर द्वारा भेजे गए इन ईमेल्स में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

धमकी देने वाले ने दावा किया कि वह अभिनेता की लोकेशन और हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और सही समय आने पर उन पर हमला किया जाएगा. इन गंभीर धमकियों के बाद रणवीर ने महाराष्ट्र साइबर (Maharashtra Cyber) और साइबर दोस्त (Cyber Dost) को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अभिनेता से डायरेक्ट मैसेज (DM) में अपने संपर्क विवरण साझा करने के लिए कहा. इसके बाद रणवीर ने पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

क्यों शुरू हुआ पूरा विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर शौरी ने CJP के विरोध प्रदर्शनों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी. दरअसल, CJP (अभिजीत दिपके के नेतृत्व में) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था, जो चुनावी रोल में कथित अनियमितताओं से जुड़े थे.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि राजनीतिक दलों को अपनी ताकत सड़कों पर नहीं बल्कि संसद, चुनाव और अदालतों में दिखानी चाहिए. उन्होंने लिखा था, “सड़क पर कब्जा करना और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और कानून व्यवस्था की मशीनरी को बंधक बनाना लोकतंत्र की असली हत्या है!” उनके इसी बेबाक बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here