Why Akshaye Khanna Is Not In Drishyam 3
Why Akshaye Khanna Is Not In Drishyam 3

Why Akshaye Khanna Is Not In Drishyam 3 : ”’दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी सस्पेंस से भरपूर फिल्मों के सेट से अक्सर कई दिलचस्प और चौंकाने वाले किस्से सामने आते रहते हैं। हाल ही में जब हीना कुमावत के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में फिल्म के अंदरूनी माहौल पर बात हुई, तो एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया। यह मामला सेट पर अनुशासन, कलाकारों के रवैये और निर्देशक के प्रति सम्मान से जुड़ा हुआ है, जहां अक्षय खन्ना की एक हरकत चर्चा का विषय बन गई थी।

जब शूटिंग के दौरान हुई डायरेक्टर की insult

फिल्म निर्माण के दौरान सेट का माहौल और निर्देशक का सम्मान सबसे ऊपर माना जाता है। लेकिन इंटरव्यू के दौरान सामने आए एक किस्से ने बताया कि जब निर्देशक अभिषेक पाठक और अजय देवगन मिलकर अक्षय खन्ना को एक अहम टेबल सीन समझा रहे थे, तब अक्षय वहां बेपरवाह होकर स्मोकिंग कर रहे थे। एक डायरेक्टर जब अपने एक्टर को शॉट या सीन समझा रहा हो, उस वक्त इस तरह सिगरेट पीना और स्थिति को नजरअंदाज करना सीधा-सीधा निर्देशक की insult और सेट के नियमों के प्रति disrespect को दर्शाता है।

जब अजय देवगन को उठाना पड़ा कड़ा कदम

सेट पर जब यह असहज स्थिति बनी और निर्देशक के सामने इस तरह का बर्ताव देखा गया, तब मामले को संभालने के लिए अजय देवगन को खुद आगे आना पड़ा। अक्षय खन्ना और अजय देवगन के बीच गहरी दोस्ती है, और इस बात का फायदा उठाते हुए अजय ने आंखों ही आंखों में इशारे से अक्षय को समझा दिया कि डायरेक्टर की रिस्पेक्ट करनी चाहिए और इस तरह की हरकत ठीक नहीं है।

यही वजह है कि सेट पर टॉक्सिक माहौल, भारी फीस की डिमांड, विग की मांग और इस तरह की तमाम घटनाओं के चलते मेकर्स ने कड़े फैसले लिए। आज जब ‘दृश्यम 3’ आ चुकी है, तो इन तमाम विवादों और कड़वी यादों के कारण ही अक्षय खन्ना को इस फ्रेंचाइजी से पूरी तरह दूर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here