Drishyam 2 Casting Secrets : दृ’दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ दृश्यम 3 जैसी सस्पेंस से भरपूर फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर गायतोंडे के शानदार किरदार से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता कमलेश सावंत (Kamlesh Sawant) ने हिना कुमावत के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने इस खास बातचीत में फिल्म के सेट से जुड़े अनसुने किस्से साझा किए। कमलेश सावंत ने बताया कि कैसे परदे के पीछे फिल्मों की कास्टिंग को लेकर चर्चाएं होती थीं और किस तरह अजय देवगन ने अपनी दोस्ती का असर दिखाते हुए कलाकारों को इस सुपरहिट प्रोजेक्ट के लिए राजी किया था।
“अक्षय खन्ना और तब्बू भी नहीं करना चाहते थे ‘दृश्यम 2′”
फिल्म के सेट पर कलाकारों के समीकरणों और शूटिंग से पहले की कहानियों पर बात करते हुए कमलेश सावंत ने बताया कि इंडस्ट्री की गलियों में और सेट पर यह चर्चा आम थी कि कई बड़े कलाकार शुरुआत में इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं थे।
कमलेश सावंत ने इस बारे में बात करते हुए कहा:”हमने यह सुना कि वो ‘दृश्यम 2’ भी नहीं करने वाले थे, तो अजय देवगन जी उनके खास दोस्त हैं। यहां तक कि तब्बू मैम भी दूसरा पार्ट नहीं करने वाली थीं, ऐसा हमने सुना। अब इसमें कितनी सच्चाई है मुझे पता नहीं, क्योंकि ये सब बातें सेट पर चर्चा का विषय थीं।”
जब अजय देवगन ने दोस्त होने का फर्ज निभाया
फिल्म निर्माण के दौरान कलाकारों को साथ लाना और एक बड़ी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाना आसान काम नहीं होता। अक्षय खन्ना और तब्बू जैसे मंजे हुए कलाकारों को फिल्म से जोड़ने के पीछे अजय देवगन की अहम भूमिका रही।
कमलेश सावंत ने आगे बताया कि अजय देवगन और अक्षय खन्ना के बीच गहरी दोस्ती है। जब बात आगे नहीं बढ़ रही थी, तब अजय देवगन ने आगे बढ़कर अपने खास अंदाज में अक्षय को समझाया और उन्हें इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मना लिया था। अजय देवगन का यह दोस्ताना अंदाज और कलाकारों को साथ लेकर चलने की कला ही थी कि आखिरकार सब इस प्रोजेक्ट के लिए राजी हो गए और परदे पर एक बेहतरीन कहानी देखने को मिली।







