Sanjay Dutt Clarification
Sanjay Dutt Clarification

Sanjay Dutt Clarification : बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई’ यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) हाल ही में अपने एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिर गए थे. शेखर सुमन के चैट शो में देश को लेकर दिए गए उनके एक बयान से लोगों की भावनाएं आहत हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. बढ़ते विवाद को देखते हुए अब खुद संजय दत्त ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई पेश की है.

क्या था संजय दत्त का बयान और क्यों हुआ विवाद?

संजय दत्त ने शेखर सुमन के चैट शो पर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अब देश में ‘शांति महसूस नहीं होती’l इस बड़े बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया और नेटिज़न्स ने उनकी तीखी आलोचना कीl हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने गांधीगिरी अपनाते हुए नफरत को खत्म करने का फैसला किया और रविवार रात को अपने ट्विटर (X) हैंडल पर दो ट्वीट शेयर कर अपनी बात रखी.

संजय दत्त की सफाई: “माफी नहीं मांगी, लेकिन दी ये दलील”

हैरानी की बात यह रही कि संजय दत्त ने अपनी सफाई तो पेश की, लेकिन उन्होंने अपने इस बयान के लिए किसी से माफी नहीं मांगी. इसके बजाय उन्होंने पूरी स्थिति के पीछे की सोच को समझाया: स्क्रिप्टेड और हल्की-फुल्की बातचीत: संजय दत्त ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि उनके शब्दों को गलत तरीके से लिया गयाl

उन्होंने लिखा कि उनका इरादा किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, उनका अनादर करने या उन्हें आहत करने का बिल्कुल नहीं था. उनके मुताबिक, यह एक स्क्रिप्टेड बातचीत का हिस्सा था जिसे हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में रखा गया था.

‘मुन्ना भाई’ और ‘गांधीगिरी’ का दिया हवाला: एक्टर ने सफाई दी कि इसके पीछे की भावना ‘मुन्ना भाई’ जैसी फिल्मों में दिखने वाले हास्य और व्यंग्य जैसी थी, खासकर ‘गांधीगिरी’ के कॉन्सेप्ट की तरह, जिसका उद्देश्य प्यार, अपनापन, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था. दुर्भाग्य से उनके शब्दों को उनके असली संदर्भ से हटकर समझ लिया गया. उन्होंने यही बयान हिंदी में भी शेयर किया.

सोशल मीडिया पर बंटी जनता की राय

संजय दत्त की इस सफाई के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और नेटिज़न्स दो हिस्सों में बंट गए. जहां एक तरफ कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके समर्थक उनके बचाव में उतर आए हैंl एक यूजर ने उनका समर्थन करते हुए लिखा, “मुझे यह देखकर हैरानी हो रही है कि आप सच बोलने के लिए सफाई दे रहे हैं… उस समय कॉमेडियन बिना किसी परेशानी के मजाक उड़ाते थे, यह नया भारत है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “चिंता मत करो, हम आपके साथ हैं। अगर कुछ लोग इस तरह का ह्यूमर नहीं संभाल सकते, तो हम उनसे जटिल स्थितियों को संभालने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं… लगा रहो मुन्ना भाई।”एक अन्य नेटिजन ने लिखा, “सर, ये मैसेज यह समझने के लिए काफी हैं कि आपके लिए शांति कितनी जरूरी है। हम इसका सम्मान करते हैं; इन ट्रोल्स की परवाह मत कीजिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here